फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Occasionally the creature of terror caught the birdcat

आतंक का प्राय बने गुलदार को पकड़ा, जानिए कैसे

Tue, 13 Jun 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 13 Jun 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Occasionally the creature of terror caught the birdcat
पिंजरे में कैद गुलदार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में बेहट क्षेत्र के गांव खुर्रमपुर में रविवार की रात घुसे गुलदार को देर रात तक वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगाकर पकड़ लिया। गुलदार को सोमवार सुबह मोहंड के जंगल में छोड़ दिया गया।       
विज्ञापन


गांव खुर्रमपुर शिवालिक वन क्षेत्र से मुश्किल से आठ से दस किलोमीटर दूर है। रविवार की देर शाम गांव में गुलदार लोगों ने देखा तो वहां दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने बताया कि गुलदार परिवार यहां कई दिनों से पालतू पशु और आवारा कुत्तों को शिकार बना रहा था। 
विज्ञापन


सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणाें और वन विभाग की टीम की घेराबंदी के चलते गुलदार एक सीमेंट के पाइप में घुसकर कर बैठ गया। सूचना मेरठ वन विभाग को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात मेरठ से वन विभाग की टीम पिंजरा लेकर पहुंची। पिंजरे को लगाकर गुलदार को पकड़ लिया गया। सोमवार को गुलदार को मोहंड के जंगल में छोड़ दिया गया। मुख्य वन संरक्षक रमेश पांडेय, डीएफओ विजय कुमार, बड़तला के रेंजर शरद गुप्ता मौजूद रहे।    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed