फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Objectionable remarks against Babasaheb; video goes viral.

Saharanpur News: बाबा साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी, वीडियो वायरल

Mon, 28 Sep 2026 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Objectionable remarks against Babasaheb; video goes viral.
पुलिस ने महिला सहित तीन के खिलाफ की प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छुटमलपुर। ट्रैक्टर के रुपयों के लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में जमकर गाली ग्लौज हुई। इसमें एक पक्ष द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के बारे में आपत्तिजनक बातें कही गई।

इसका वीडियो भी किसी ने बना कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में पीड़ित पक्ष के शुभम की तरफ से एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट में थाना बिहारीगढ़ में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थाप्पुल निवासी शुभम ने बताया कि वह अपने दीपक निवासी किशनगढ़ काॅलोनी और नीरज निवासी गणेशपुर के साथ मोहम्मदपुर ग्रंट गया था। वहां वह लोग अंकित से लेन देन का मामला सुलझाने के लिए बात कर रहे थे तभी शुभम, विकास और बेबी निवासी मोहम्मदपुर ग्रंट वहां आए। उन्होंने आते ही उन्हें जाति सूचक शब्दों से गाली ग्लौज की तथा बाबा साहब के बारे में भी आपत्तिजनक टिप्पणी की। सीओ बेहट शशिप्रकाश शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वायरल वीडियो की भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed