फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   oath ceremony

नामित सभासदों को दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

Tue, 09 Jun 2020 08:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
oath ceremony
नामित सदस्यों को दिलाई गोपनीयता की शपथ
विज्ञापन

देवबंद/ नकुड़/बेहट/ चिलकाना/ अंबेहटा/ गंगोह।
नगर पालिका और नगर पंचायतों में शासन की ओर से नामित सभासदों को सादे समारोहों में अधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर देवबंद में तीन और अंबेहटा में एक सभासद विभिन्न कारणों से शपथ नहीं ले सके। इन्हें बाद में शपथ दिलाई जाएगी।
देवबंद में शासन द्वारा नामित सभासद गजराज राणा और दीपक त्यागी को मंगलवार को नगरपालिका सभागार में एसडीएम देवेंद्र पांडेय ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद भाजपाइयों ने नामित सभासदों को पगड़ी व पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। ईओ विनोद कुमार ने बताया भाजपा जिला मंत्री विपिन भारतीय, नगर अध्यक्ष विपिन गर्ग और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रजनी शर्मा नगर से बाहर होने के कारण शपथ नहीं पाए। इन्हें बाद में शपथ ग्रहण कराई जाएगी। इस दौरान पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी, बिजेंद्र गुप्ता, अरूण गुप्ता, मनोज सिंघल एडवोकेट, मोहनलाल कोरी, डोली गोयल, शुभलेश शर्मा, संतोष कांबोज, डा. शशी ठकराल, प्रवीण गोयल, लक्की वर्मा, संदीप राणा, श्याम चौहान, प्रिंस त्यागी, विशाल शर्मा, सत्यम राणा रहे।
विज्ञापन

नकुड़ पालिका परिसर में एसडीएम पीएस राणा ने सुरेश जिंदल, ऋषिपाल चौधरी, संदीप जैन, अनूप चंद शर्मा व मोहित कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद पालिका चेयरमैन शाहनवाज खान, ईओ सुनील कुमार सरोज व मौजूद भाजपाइयों व पालिका सभासदों ने नामित सभासदों का माल्यार्पण स्वागत किया। इसमें पवन सिंह रावल, सुखबीर सिंह चेयरमैन, व्यापारी नेता सुभाष सिंघल, मनोज गोयल, राजकुमार चौधर, सुलेमान खान, जावेद मिर्जा, सचिन शर्मा, अश्वनी शर्मा , हरीश गर्ग, आलोक जैन, सचिन शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहट में एसडीएम दीप्ति देव यादव ने मोहित जैन, मुकेश राणा, बाबूराम धीमान को शपथ दिलाई। इस दौरान पूर्व विधायक महावीर सिंह राणा, गन्ना विकास समिति बेहट के चेयरमैन सुधीर राणा, नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल रहमान, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, ईओ वीरज कुमार त्रिपाठी, अजय जैन, ठाकुर धर्मवीर सिंह, अभय राणा, अनिल सिंघल, राकेश गाबा, संजीव कर्णवाल उर्फ बॉबी, भोपाल चेयरमैन, महेंद्र प्रमुख, सुधीर कर्णवाल, बोकी राणा आदि रहे।
चिलकाना में ईओ जितेंद्र राणा ने मदन लाल शर्मा, सन्नी अरोड़ा तथा साधु राम सैनी को शपथ दिलाई। इस दौरान चेयरमैन अकबर कुरैशी, बालकृष्ण शर्मा, चौ तेजपाल, प्रमोद सैनी, अनुपम जैन, चौ देवी सिंह, पवन गुम्बर, धर्मवीर सैनी, प्रकाश चंद, विजय सैनी, बीसी राम, देवी सिंह, बबलू सैनी, अमित उपाध्याय, मांगेराम उपाध्याय, राजीव सैनी, रिफाकत हुसैन, प्रताप सैनी आदि रहे।
अंबेहटा में एसडीएम पीएस राणा ने मनोज आर्य व अजय रूहेला को शपथ दिलाई। जबकि एक सभासद को नाम गलत होने के कारण आज शपथ नहीं दिलाई जा सकी। एसडीएम ने बताया कि नाम ठीक कराकर उक्त सभासद को बाद में शपथ दिलाई जाएगी। संचालन ईओ एजाज अहमद ने किया। इस मौके पर भाजपा के अंबेहटा मंडल अध्यक्ष चौ सुशील पंवार, सभासद जिंदा हसन, फैजान कुरैशी, डॉ. बिंदर पाल कल्याण, आसिफ रशीद साबरी, सलीम अहमद, फरमान कुरैशी, लिपिक राकेश छलेरिया, श्रवण शर्मा आदि रहे।
गंगोह में एसडीएम पूरण सिंह राणा ने विजयलक्ष्मी, मुकेश राणा, बालेश गोयल, श्याम सिंह पंवार व अवनीश कुमार को शपथ दिलाई। इसमें ईओ कृष्ण मुरारी, नगरपालिका सभासद नीरज अग्रवाल, विकास कुमार, दीपांशु गोयल, वसीम कुरैशी, उमंग गर्ग, संजय कम्हेड़ा, भाजयुमो अध्यक्ष अर्जुन सैनी, राजेश गांधी, अवनीश मोगा आदि रहे।

महिला सभासद ने ली गलत नाम से शपथ
सरसावा। सरसावा नगर पालिका में शासन ने बीर सिंह चौधरी, दीपक गुप्ता, डॉ. दिनेश कल्याण, रमेश सुखीजा और एक महिला सविता कश्यप पत्नी अंकित कश्यप को सभासद के रूप नामित किया। ईओ विनोद कुमार ने नामित सभासदों को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया। एसडीएम नकुड़ पीएस राणा ने शपथ दिलाई तो महिला ने कविता कश्यप के नाम से शपथ ली, जबकि शासन की ओर से घोषित सूची में सविता कश्यप नाम दर्ज था। इस चूक पर ईओ विनोद कुमार से सवाल किया तो उन्होंने चुप्पी साध ली। हालांकि एसडीएम ने बताया महिला के नाम में त्रुटि थी। इसलिए महिला सभासद की शपथ को रोक दिया। नाम की त्रुटि ठीक होने के पश्चात उन्हें शपथ दिला दी जाएगी। शपथ ग्रहण के पश्चात पालिका अध्यक्ष बिजेंद्र मोगा ने सभी सभासदों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed