फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   NRC: Fraud in corporation to get birth certificate

एनआरसी : जन्म प्रमाणपत्र बनवाने को निगम में मारामारी

Mon, 06 Jan 2020 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
NRC: Fraud in corporation to get birth certificate
निगम में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के लिये लगी लम्बी कतार - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर) को लेकर जन्म प्रमाणपत्र बनवाने की होड़ मची है। नगर निगम में जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए सोमवार को मारामारी मच गई। व्यवस्था बनाने के लिए होमगार्ड तैनात करने पड़े। लोग 50 साल पुराने तक प्रमाणपत्र बनवा रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह नगर निगम में स्टांप विक्रेता तथा जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र विभाग के बाहर जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। मारामारी की वजह से विभाग में पूरी तरह अव्यवस्था फैल गई। कई लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों को व्यवस्थित करने के लिए नगर निगम को विभाग के गेट पर होमगार्ड तैनात करने पड़े, जिन्होंने महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग कतार लगवाकर उनके आवेदन कराए। खास बात यह है कि लोग 1970 तक के जन्म प्रमाणपत्र बनवा रहे हैं। विभागीय सूत्रों ने बताया कि सामान्य दिनों में 20 से 25 लोग जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए पहुंचते थे। जन्म प्रमाणपत्र हालिया यानी नवजात शिशुओं के होते थे। मगर एनसीआर को देखते हुए लोग 50 साल पुराने तक जन्म प्रमाणपत्र बनवा रहे हैं। इतना ही नहीं, प्रतिदिन 50 से 100 तक आवेदन जन्म प्रमाणपत्रों के लिए किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रमाण पत्र के लिए शर्त
जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए नगर निगम आवेदकों से शपथ पत्र ले रहा है। 15 साल से अधिक आवेदकों से यदि कोई शैक्षिक प्रमाणपत्र है तो वह मांगा जा रहा है। यदि शैक्षिक नहीं है तो कोई भी ऐसा सुबूत लिया जा रहा है, जो यह तस्दीक कर सके कि आवेदक भारत का नागरिक है और यहीं पर जन्म हुआ है। इसके बाद नगर निगम आवेदकों की सत्यता जानने के लिए नियमानुसार अपने स्तर से जांच करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते कई दिन से जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। सोमवार को अधिक संख्या की वजह से कुछ देर के लिए अव्यवस्था बन गई थी, मगर होमगार्ड तैनात कर व्यवस्था बनवाई गई, जिसके बाद सुचारु रूप से आवेदन हुए।
डॉक्टर गीताराम, नगर स्वास्थ्य अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed