फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Now semester examination will be held from August 29 instead of 23

अब 23 की बजाय 29 अगस्त से होगी सेमेस्टर परीक्षा

Thu, 18 Aug 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Now semester examination will be held from August 29 instead of 23
सहारनपुर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय की सत्र 2021-22 की संस्थागत स्नातक, परास्नातक, व्यावसायिक एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत संचालित बीए, बीएससी, बीकॉम के दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं अब 29 अगस्त से होंगी। पहले यह परीक्षाएं 23 अगस्त से शुरू होनी थीं, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा कार्यक्त्रस्म संशोधित किया है।
विज्ञापन

कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.msuniversity.ac.in पर डाल दिया गया है। संबंधित महाविद्यालयों को चाहिए कि वह उक्त कार्यक्रम को अपने नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी अपने विद्यार्थियों को संशोधित कार्यक्त्रस्म से अवगत करा दें, जिससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं को 23 अगस्त से ही कराया जाना था, जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई थी, लेकिन कुछ कारण ऐसे रहे, जिनकी वजह से परीक्षाओं की तिथि को बढ़ाना प?ा है। उन्होंने संबंधित परीक्षार्थियों से अपील की है कि वह परीक्षा के संशोधित कार्यक्त्रस्म में जानने के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट या फिर अपने महाविद्यालय से संपर्क कर लें।
विज्ञापन

20 अगस्त तक सूचनाएं दें महाविद्यालय
सहारनपुर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत प्रत्येक महाविद्यालय में विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन किया जाना है, जिनका उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना है। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में सभी महाविद्यालयों को पत्र जारी करते हुए प्रकोष्ठों से संबंधित सूचनाएं गूगल फॉर्म लिंक पर 20 अगस्त तक उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed