{"_id":"62ab6e5dd45d9525756c35a2","slug":"now-government-procurement-of-wheat-will-be-done-till-june-30-saharanpur-news-mrt593127653","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 30 जून तक होगी गेहूं की सरकारी खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 30 जून तक होगी गेहूं की सरकारी खरीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कम खरीदारी के चलते सरकार ने गेहूं की सरकारी खरीद की तारीख बढ़ा दी है। अब 30 जून तक गेहूं खरीदा जाएगा। जनपद में अब तक लक्ष्य के मुकाबले 5.4 प्रतिशत ही गेहूं खरीद हुई है। जनपद को इस बार 1,16,000 मीट्रिक टन गेहूं खरीद करने का सरकारी लक्ष्य दिया गया है। जबकि खरीद मात्र 6228.989 मीट्रिक टन ही हुई है।
किसानों को गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के लिए सरकार गेहूं की सरकारी खरीद कराती है। जनपद में गेहूं की सरकारी खरीद के लिए इस सीजन में 92 क्रय केंद्र स्थापित किए गए। सरकार ने इस बार गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल घोषित कर रखा है। बाजार में अच्छे भाव के चलते अधिकांश किसानों ने सरकारी क्रय केंद्रों की बजाए मंडियों या व्यापारियों को गेहूं बेचा है। मंडी में 2100 रुपये प्रति क्विंटल तक गेहूं बिका है। यही वजह है कि इस बार गेहूं की सरकारी खरीद लक्ष्य के मात्र 5.4 प्रतिशत ही हो सकी है। इसके चलते सरकार ने गेहूं खरीद की तारीख को 15 जून से बढ़ाकर 30 जून कर दिया है।
सरकारी क्रय केंद्रों पर 2318 किसानों ने ही बेचा गेहूं
जनपद में मात्र 2318 किसानों ने ही सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचा है। उन्होंने 92 क्रय केंद्रों पर 6228.989 मीट्रिक टन गेहूं की बिक्री की, जबकि गत सीजन में इस समयावधि में जनपद में 92626.46 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया था। सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने वाले 98 प्रतिशत किसानों के बैंक खातों में गेहूं का भुगतान हो चुका है।
विज्ञापन
शासन ने गेहूं की सरकारी खरीद की तारीख बढ़ा दी है। अब 30 जून तक गेहूं खरीद की जाएगी। अब तक जनपद में लक्ष्य का मात्र 5.4 प्रतिशत ही गेहूं खरीद हुई है। - संजीव राय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।