फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Now fever with I flu, double whammy on patients

Saharanpur News: आई फ्लू के साथ अब बुखार, मरीजों पर दोहरी मार

Tue, 08 Aug 2023 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Now fever with I flu, double whammy on patients
-इमरजेंसी वार्ड में एक बेड पर किया जा रहा तीन मरीजों का उपचार
विज्ञापन

-एसबीडी जिला अस्पताल में रही भीड़, ओपीडी में 1875 को मिला इलाज

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। आई फ्लू के साथ अब अस्पतालों में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। इनमें सबसे ज्यादा वायरल बुखार के मरीज पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में एक बेड पर तीन मरीजों का उपचार हो रहा है।
उमस भरी गर्मी ने सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ा दी है। एक तरफ जहां जिले के लोग आई फ्लू की गिरफ्त में हैं तो दूसरी ओर वायरल बुखार ने भी लोगों को जकड़ लिया है। सोमवार को एसबीडी जिला अस्पताल की कुल ओपीडी में 1875 मरीज पहुंचे। फिजिशियन की ओपीडी में 550 से 600 मरीजों ने दिखाया। इनमें 250 से 300 मरीज वायरल बुखार के रहे, जबकि 70 से अधिक मरीजों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। यहीं नहीं अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने से बेड भी कम पड़ने लगे। इमरजेंसी में एक बेड पर तीन मरीजों को लिटाकर उनका उपचार किया जा रहा है। इमरजेंसी वार्ड में जगह कम पड़ने पर गैलरी में स्ट्रेचर पर महिला को लिटाकर उसको ग्लूकोज लगाई गई।
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार वोहरा ने बताया कि मौसम बदलने से लोग वायरल बुखार की चपेट में तेजी के साथ आ रहे हैं। टायफाइड के भी मरीज ओपीडी में आ रहे हैं। ऐसे में लोगों को खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बुखार आने पर तुरंत जांच कराएं। थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
--ये हैं वायरल बुखार के लक्षण
-कमजोरी महसूस होना
-भूख न लगना
-शरीर में दर्द होना
-सिर में दर्द की शिकायत
-मांसपेशियों में दर्द
-----
--ऐसे करें उपाय
-साफ-सफाई का ध्यान रखें। बच्चों के हाथ अच्छे से धोएं
-डॉक्टर द्वारा दी गई दवा की डोज को बीच में न छोड़े, पूरा कोर्स करें
-बाहर का खाना खाने से बचें
-संक्रमित व्यक्ति से संपर्क दूर रखें।
-साफ कपड़े पहनें, बुखार आने पर चिकित्सक से संपर्क करें
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed