{"_id":"6369525d66ca722e622f019e","slug":"now-deoband-will-also-stop-saharanpur-delhi-superfast-express-saharanpur-news-mrt6126637149","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: अब देवबंद भी रुकेगी सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, लोगों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: अब देवबंद भी रुकेगी सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, लोगों को मिलेगी राहत
Tue, 08 Nov 2022 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:15 AM IST
सार
रेलवे बोर्ड से जारी पत्र के अनुसार, ट्रेन नंबर 20411-12 सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब देवबंद रेलवे स्टेशन पर रुककर चलेगी। मंगलवार यानि आज से इस ट्रेन का स्टॉपेज देवबंद भी होगा।
विज्ञापन
देवबंद रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय रेलमंत्री के स्वागत को उमड़ी भीड़
- फोटो : DEVBAND
विस्तार
सहारनपुर। जनपद में अपने दो दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देवबंद के लोगों को बड़ी सौगात दी है। सहारनपुर से बनकर दिल्ली तक चलने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब देवबंद में भी रुकेगी। इससे यहां के लोगों को खासी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
गत नौ सितंबर को ट्रेन नंबर 20411-12 सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की नई सौगात मिली थी। यह ट्रेन सहारनपुर से शाम को 7:15 बजे रवाना होती है। यहां से चलने के बाद मुजफ्फरनगर, मेरठ और गाजियाबाद स्टेशन पर रुककर दिल्ली जाती है।
विज्ञापन
सोमवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जनपद में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने देवबंद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री के समक्ष लोगों ने सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का स्टॉपेज देवबंद में कराने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के देवबंद में रुकने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
जिस पर मंत्री ने मांग को पूरा किया और देर शाम को रेलवे बोर्ड से पत्र जारी हो गया। रेलवे बोर्ड से जारी पत्र के अनुसार, ट्रेन नंबर 20411-12 सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब देवबंद रेलवे स्टेशन पर रुककर चलेगी। मंगलवार यानि आज से इस ट्रेन का स्टॉपेज देवबंद भी होगा।