फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Notices for electricity connections buried in files, investigation underway

Saharanpur News: फाइलों में दफन बिजली कनेक्शन के नोटिस, बैठी जांच

Wed, 11 Sep 2024 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 11 Sep 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Notices for electricity connections buried in files, investigation underway
सहारनपुर। तीन महीने जिला अस्पताल परिसर के आवासों में रहने वाले 70 से अधिक कर्मचारियों को बिजली कनेक्शन लगवाने के लिए नोटिस जारी किए गए थे, जो अब सिर्फ फाइलों में दफन हो गए हैं। स्थानांतरण और संविदाकर्मी सरकारी आवासों में रह रहे हैं। इसको लेकर रामपुर मनिहारान विधायक ने मंडलायुक्त से शिकायत की है। जिसके बाद मंडलायुक्त ने डीएम को जांच दी है।
विज्ञापन

दरअसल, जिला अस्पताल परिसर में डॉक्टर, फार्मासिस्ट, लिपिक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सरकारी आवास आवंटित हैं। जून में गर्मी की वजह से अस्पताल का बिजली फीडर फुंक गया था। विद्युत निगम की जांच में फीडर फुंकने का कारण ओवरलोड आया था। इसके बाद सरकारी आवासों में रहने वालों को बिजली कनेक्शन लेने के लिए नोटिस जारी किए गए थे। उन्हें 30 जून तक का समय दिया गया। नोटिस के जवाब आए थे, लेकिन उसके बाद से उन नोटिसों को फाइल में ही बंद कर रख दिया है। न बिजली कनेक्शन लगे और न ही जांच आगे खिसक पाई।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम ने भी मंडलायुक्त से शिकायत की थी। जिसमें बताया था कि सरकारी आवास संविदाकर्मियों को भी आवंटित कर दिए है। साथ ही नर्सेज छात्रावास के कक्षों को भी बाहरी लोगों को आवंटन कर दिया गया। फ्री में ही बिजली का उपभोग किया जा रहा है। मंडलायुक्त ने मामले की जिलाधिकारी को जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
मेरे कार्यकाल से पहले ही जिला अस्पताल परिसर के सरकारी आवास आवंटित किए गए है। जून महीने में बिजली कनेक्शन के लिए नोटिस जारी हुए थे।

- डॉ. गिरीश चंद्र नौगाई, एडी हेल्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed