फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Notice to the Electoral Registration Officer of Muzaffarnagar, Shamli

Saharanpur News: मुजफ्फरनगर, शामली के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को नोटिस

Sun, 23 Nov 2025 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 23 Nov 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Notice to the Electoral Registration Officer of Muzaffarnagar, Shamli
सहारनपुर। मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने निर्वाचन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मंडल के तीनों जनपद और बागपत में किए जा रहे एसआईआर की जानकारी हासिल की। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधान सभा मुजफ्फरनगर, शामली, छपरौली की कार्य प्रगति अत्यधिक कम होने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए दो दिन में स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन




उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक बीएलओ हर दिन सौ से अधिक फार्मों को डिजिटाइज करें। जनपद मुजफ्फरनगर, शामली व बागपत में गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन की प्रगति बेहद धीमी पाई गयी। जनपद मुजफ्फरनगर की विधानसभा मुजफ्फरनगर में 8.13 प्रतिशत, जनपद शामली की विधानसभा शामली में 10.08 प्रतिशत व जनपद बागपत की विधानसभा छपरौली में मात्र 6.26 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का ही डिजिटाइजेशन हुआ है। प्रतिदिन जितनी संख्या में गणना प्रपत्र भरकर वापस प्राप्त हो रहें हैं, उनका उसी दिन शत प्रतिशत डिजिटाइजेशन करा लिया जाए। निर्वाचन कार्य में लगा कोई भी अधिकारी और कर्मचारी बिना अनुमति के मुख्यालय न छोड़े।
विज्ञापन


उन्होंने कहा आधार कार्ड न तो नागरिकता का प्रमाण है। न ही आयु व पते का। वह केवल पहचान का आधार है। मतदाता नामावली तैयार करते समय मतदाताओं के नाम का सावधानीपूर्वक सत्यापन कराते हुए त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करें। सभी ईआरओ अपने-अपने वीआरसी के कार्य पर निगरानी रखें। उन्होंने मीडिया एवं सोशल मीडिया की गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed