{"_id":"681cff723298ee7edd0cf2bb","slug":"not-providing-proof-of-being-alive-pension-of-70-years-stopped-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-148993-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नहीं दे रहे जिंदा होने का सबूत, 70 की पेंशन रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नहीं दे रहे जिंदा होने का सबूत, 70 की पेंशन रोकी
विज्ञापन
सहारनपुर। मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय की तरफ से 70 से अधिक पेंशनधारकों की पेंशन रोक दी गई। बार-बार कहने के बाद भी यह पेंशनधारक अपने जिंदा होने का सबूत, यानी जीवित प्रमाण पत्र जमा नहीं करा रहे। उन्हें कोषागार की ओर से जीवित प्रमाण पत्र जमा कराने का अंतिम मौका दिया गया है।
मुख्य कोषागार से जिले के करीब 15 हजार पेंशनधारकों को पेंशन जारी होती है। पेंशनधारक वर्ष में एक बार जीवित प्रमाण पत्र कोषागार में प्रस्तुत करते हैं, लेकिन जिले के 70 पेंशनधारक ऐसे हैं, जिन्होंने कई बार मौका दिए जाने के बाद भी अपना जीवित प्रमाणपत्र जमा नहीं कराया है। मुख्य कोषाधिकारी सूरज कुमार ने बताया कि ऐसे पेंशनर्स जिनकी मृत्यु हो चुकी है और परिजनों ने मृत्यु प्रमाण पत्र या सूचना कोषागार में नहीं दी है। वह भी सभी प्रमाण पत्र के साथ सूचना कोषागार में उपलब्ध करा दें। समय से प्रमाण पत्र जमा न कराने वाले पेंशनर्स की पेंशन रुक सकती है।