फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nomination letter filed by three candidates including Imran Masood

इमरान मसूद समेत तीन प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र  

Fri, 22 Mar 2019 11:30 PM IST
Prag Gupta ब्यूरो, सहारनपुर
ब्यूरो, सहारनपुर Published by: Prag Gupta Updated Fri, 22 Mar 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Nomination letter filed by three candidates including Imran Masood
नामाकंन फार्म भरने के लिए जाते कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा कराए हैं। इनमें कांग्रेस के इमरान मसूद, आम आदमी पार्टी के योगेश दहिया और निर्दलीय प्रत्याशी अमर बहादुर शामिल हैं। इससे पहले सरदार अवतार सिंह भी नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। चुनाव में अब तक चार नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं, जबकि शुक्रवार को भी छह नामांकन पत्र खरीदे गए। अब तक कुल 18 नामांकन पत्र खरीदे जा चुके हैं। नामांकन पत्र 25 मार्च तक जमा कराए जा सकेंगे। 
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस की कड़ी व्यवस्था के बीच तीन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र जमा किए। सबसे पहले कांग्रेस के प्रत्याशी इमरान मसूद ने नामांकनपत्र दाखिल किया। उनके साथ कांग्रेस के विधायक नरेश सैनी एवं मसूद अख्तर और जिलाध्यक्ष शशी वालिया आदि मौजूद रहे। इसके बाद निर्दलीय प्रत्याशी अमर बहादुर ने नामांकनपत्र जमा किया।
विज्ञापन


फिर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी योगेश दहिया ने फारमर्स फोरम के राजपाल सिंह जगहैता गुर्जर, मंजू राणा आदि के साथ जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष में पहुंचकर नामांकन पत्र जमा किया। नामांकन करने की अंतिम तारीख 25 मार्च है। नामांकन पत्रों की जांच 26 मार्च और नाम वापसी की तारीख 28 मार्च है। मतदान 11 अप्रैल को होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस रही अलर्ट, बरती चौकसी 
नामांकन प्रक्रिया के चलते कलक्ट्रेट परिसर में सुबह से पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री के जवान तैनात रहे। नामांकन कराने के लिए प्रत्याशी सहित पांच लोगों को ही नामांकन कक्ष में जाने दिया गया, जबकि उनके समर्थक बाहर खडे़ रहे। भीड़ को रोकने के लिए कलक्ट्रेट परिसर में दो स्थानों पर बैरिकेडिंग लगा रखी है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसबी सिंह और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार कलक्ट्रेट परिसर में व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।  इस दौरान एसपी सिटी विनीत भटनागर, सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय, इंस्पेक्टर प्रेमवीर सिंह राणा आदि मौजूद रहे। 


इन्होंने खरीदे नामांकन पत्र
शुक्रवार को छह प्रत्याशियों के लिए नामांकन पत्र खरीदे गए। इनमें भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा के अलावा राजीव सैनी, बृजपाल सिंह, रविन्द्र कुमार, हाफिज उवैस और तसलीम कमाल के नाम से नामांकन पत्र खरीदे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed