{"_id":"5f3f97718ebc3e3d1458cf8f","slug":"noman-masood-refuses-to-join-bsp-says-family-is-united-saharanpur-news-mrt4971493138","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोमान मसूद ने किया बसपा में जाने का खंडन, बोले एकजुट है परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोमान मसूद ने किया बसपा में जाने का खंडन, बोले एकजुट है परिवार
विज्ञापन
गंगोह में पत्रकारों से बात करते पूर्व चेयरमैन व कांग्रेस नेता नोमान मसूद
- फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। कांग्रेस नेता और पूर्व चेयरमैन काजी नोमान मसूद ने कहा कि उनका परिवार अपने पिता राशिद मसूद के पद चिह्नों पर चलकर एकजुट ही रहेगा। बसपा में जाने की खबर का खंडन करते हुए उन्होंने कहा कि उनके सरपरस्त और नेता उनके परिवार के लोग ही रहेंगे।
अपने आवास पर हुई पत्रकार वार्ता में पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद ने एक समाचार पत्र में छपे हाथी की सवारी करने वाले समाचार को बेबुनियाद बताते हुए सिरे से नाकार दिया। उन्होंने कहा कि उनके बसपा में जाने के बारे में अक्सर इस तरह की चर्चा चलती ही रहती है। पिछले विधानसभा चुनाव में भी हाथी की सवारी करने की चर्चा चली, मगर बात असत्य साबित हुई। कांग्रेस नेता नोमान मसूद ने कहा कि उनके सरपरस्त पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी रशीद मसूद और नेता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष इमरान मसूद हैं और रहेंगे। उन्होंने कहा राजनीति पटल पर उनका कोई पारिवारिक विवाद नहीं है।
उन्होंने कहा कि राजनीति और पारिवारिक रूप में हम सभी भाई एक जुट हैं और रहेंगे। कहा कि उनका जीवन एक खुली किताब है कोई भी निर्णय अगर होता है तो कार्यकर्ताओं को पता होता है। वह किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। वार्ता में कश्यप कुमार फौजी, महमूद चौधरी, सभासद दीपांशु गोयल, हमजा मसूद, हामिद हसन, कारी साजिद आदि रहे।