{"_id":"649084f2d9103fdc93095c46","slug":"nodal-officer-inspected-the-workshop-of-electricity-corporation-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-4515-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नोडल अधिकारी ने किया विद्युत निगम की कार्यशाला का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नोडल अधिकारी ने किया विद्युत निगम की कार्यशाला का निरीक्षण
विज्ञापन
-स्टोर पहुंचकर भी सामान के बारे में ली जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। शासन से नामित नोडल अधिकारी ने सहारनपुर पहुंचकर बिजली कटौती को लेकर हकीकत जानी। उन्होंने विद्युत निगम की कार्यशाला से लेकर स्टोर तक का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष एम देवराज ने जिले में मुख्य अभियंता सैयद तारीक जलील को नोडल अधिकारी नामित कर भेजा है। सोमवार को नोडल अधिकारी ने घुन्ना स्थित कार्यशाला का निरीक्षण किया। यहां अधिकारियों से ट्रांसफार्मरों के बारे में जानकारी हासिल की। पूछा कि ट्रांसफार्मरों के वितरण की स्थिति क्या है। इसके अलावा उन्होंने लिंक रोड संचालित स्टोर पहुंचकर सामग्री की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली।
नोडल अधिकारी 21 जून तक जिले में रहेंगे और पांच बिंदुओं पर निरीक्षण करेंगे। इनमें बिजली की आपूर्ति, क्षतिग्रस्त पावर, वितरण परिवर्तकों की स्थिति, कार्यशाला में प्रवर्तक की उपलब्धता की वितरण और स्टोर में सामग्री पर्याप्त है या नहीं। इसके साथ ही विद्युत आपूर्ति से संबंधित शिकायतों का भी निस्तारण कराएंगे। इसके बाद अपनी आख्या 22 जून को मुख्यालय में प्रस्तुत करेंगे।