फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nodal officer found deficiency at Harda sub-station of electricity

Saharanpur News: बिजली के हरदा उपकेंद्र पर नोडल अधिकारी को मिली कमी

Wed, 21 Jun 2023 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Nodal officer found deficiency at Harda sub-station of electricity
सहारनपुर। शासन से नामित नोडल अधिकारी मुख्य अभियंता सैयद तारीक जलील ने जिले में कई बिजलीघर व उपकेंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान हरदा उपकेंद्र पर वीसीबी (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) में कमी मिली। जिसकी रिपोर्ट बनाकर पावर काॅरपोरेशन प्रबंधन को सौंपेंगे।
विज्ञापन

जिले में बिजली आपूर्ति की हकीकत जानने के लिए मुख्य अभियंता सैयद तारीक जलील को नोडल बनाकर सहारनपुर भेजा है। सोमवार रात उन्होंने जैन बाग और घंटाघर बिजलीघर पर फाल्ट, ट्रिपिंग और लोड की जानकारी ली। घंटाघर बिजलीघर पर अटेंड में समय अधिक लगाया जा रहा है। मंगलवार को नोडल अधिकारी ने हरदा, कैलाशपुर के इंडस्ट्रीज फीडर की जांच की।
विज्ञापन

हरदा उपकेंद्र पर वैक्यूम सर्किट ब्रेकर काम करता नहीं मिला। उन्हें बिजलीघर और फीडर पर जो भी कमियां मिल रही है, उनकी रिपोर्ट बनाई जा रही है। जिसके बाद अपनी रिपोर्ट 22 जून को पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष एम देवराज को सौपेंगे। वहीं से संबंधित के खिलाफ कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed