फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   No provision of toilets in markets, women are particularly troubled

बाजारों में शौचालयों का नहीं इंतजाम, महिलाएं खास तौर से परेशान

Mon, 11 Nov 2019 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
No provision of toilets in markets, women are particularly troubled
चौकी सराय स्थित टूटा पडा शौचालय - फोटो : SAHARANPUR
बाजारों में शौचालयों का नहीं इंतजाम, महिलाएं खास तौर से परेशान
विज्ञापन

सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी स्मार्ट सिटी योजना में दो साल से चयनित सहारनपुर शहर के ज्यादातर बाजारों में लघु शंका के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। अमर उजाला की टीम ने सोमवार को शहर के प्रमुख बाजारों में जाकर यूरिनल (मूत्रालयों) की हकीकत और जनता की परेशानी को जानने का प्रयास किया। कहीं यूरिनल में गंदगी नजर आई, तो कहीं यूरिनल थे ही नहीं। ऐसे में कई पुरुष खुले में लघु शंका करते मिले। खास बात यह रही कि महिलाओं के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं दिखी।
अमर उजाला की टीम सबसे पहले उत्तर भारत के सबसे बड़े कपड़ा बाजार रायवाला पहुंची, जहां ढाई हजार से अधिक कपड़ा व्यापारी हैं। उत्तराखंड और हरियाणा समेत कई राज्यों में इसी बाजार से कपड़ा निर्यात होता है। यहां नगर निगम की ओर से बनाए यूरिनल में केवल पुरुषों के लिए ही व्यवस्था है। मंडी कोतवाली के पास एक शौचालय है। इसमें महा शंका के लिए पांच रुपये वसूले जाते हैं। लघु शंका के लिए कोई शुल्क नहीं है, मगर शौचालय की हालत इतनी खराब है कि नाक पर कपड़ा रखे बिना आप उसका इस्तेमाल नहीं कर सकते। शहर के बीचोंबीच शहीद गंज बाजार में सैकड़ों दुकानदार हैं। प्रतिदिन दस हजार से अधिक ग्राहक पहुंचते हैं। बाजार के लिए चौकी सराय के पीछे यूरिनल बनाया हुआ है, इसमें महिलाओं के लिए व्यवस्था नहीं है। यूरिनल का लोकार्पण चार माह पहले हुआ, चार महीने में ही जर्जर हो चुका है। कभी सफाई नहीं होनेे और पानी नहीं आने से गंदगी और कीड़े पैदा हो रहे हैं। इस कारण लोग बगल में खाली पड़े भूखंड पर खुले में लघुशंका करते दिखे।
विज्ञापन

नेहरू मार्केट जनपद का प्रमुख बाजार है, इसमें प्रतिदिन हजारों ग्राहक पहुंचते हैं। यहां के व्यापारियों के लिए जुबली पार्क में शौचालय और यूरिनल बने हैं, मगर ना तो हाथ धोने की व्यवस्था है और न ही सफाई होती है। महिलाओं के लिए यहां भी कोई व्यवस्था नहीं है। शौचालय का इस्तेमाल पांच रुपये देकर किया जाता है। बिल जमा नहीं होने से शौचालय की बिजली कटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घंटाघर से श्रीराम चौक तक बाजार में यूरिनल या शौचालय नहीं है। व्यापारी तो बैंक के शौचालय का इस्तेमाल महा शंका और लघुुशंका के लिए कर लेते हैं, मगर ग्राहक परेशान रहते हैं। कोर्ट रोड पर पुल से कलक्ट्रेट तिराहा तक सार्वजनिक शौचालय नहीं है। इस रोड पर स्थित बैंकों के शौचालय का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन आम आदमी को उसकी जानकारी नहीं है। ऐसे में वह परेशान ही रहते हैं। ज्यादातर दुकानदार खुली जगहों का इस्तेमाल लघुशंका के लिए करते हैं।
ये बोले व्यापारी
रायवाला के कपड़ा व्यापारी और व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश पंजीकृत के प्रदेशाध्यक्ष राधेश्याम नारंग ने बताया कि रायवाला में बने यूरिनल की सफाई नहीं होने की वजह से उसमें गंदगी रहती है। बाजार में ज्यादातर ग्राहक महिलाएं आती हैं, जिनके लिए अलग से व्यवस्था की जानी चाहिए।
रायवाला कपड़ा मार्केट के प्रधान ओमप्रकाश कंसल ने कहा कि कहने को तो सहारनपुर स्मार्ट सिटी है, मगर साफ सफाई और शौचालयों की हालत आज भी खराब है। रायवाला मार्केट के लिए सुलभ शौचालय की जरूरत है।
शहीद गंज के व्यापारी राकेश अरोड़ा ने बताया कि चार माह पहले तक बाजार में यूरिनल की व्यवस्था नहीं थी। व्यापारियों और लोगों को खुले में जाना पड़ता था। चार माह पहले यूरिनल बना हैं, जिनकी हालत खराब है। लोग जाना पसंद नहीं करते हैं।
शहीद गंज बाजार के व्यापारी मोहम्मद तहजीब ने बताया कि स्मार्ट सिटी होने के बावजूद लघुशंका करना सबसे बड़ी चुनौती व्यापारियों के लिए बना हुआ है। सबसे अधिक परेशानी महिला ग्राहकों को होती है, जिसका समाधान होना चाहिए।
नेहरू मार्केट व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष हरीश बजाज भी यूरिनल की हालत से खफा हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के लिए जुबली पार्क में यूरिनल बना है, मगर साफ सफाई नहीं होने की वजह से हालत खराब है।
व्यापारी अशोक का कहना है कि जहां यूरिनल बना है, वहां लोगों की अधिक आवाजाही रहती है, जिसकी वजह से महिलाएं उसका इस्तेमाल नहीं कर पाती हैं। महिलाओं के लिए अलग से सुरक्षित व्यवस्था होनी चाहिए।
नेहरू मार्केट के कपड़ा व्यापारी सोनू ने भी पब्लिक यूरिनल और शौचालयों में सुविधा देने की मांग की। उनका कहना है कि बेशक निगम शुल्क तय कर दे, मगर सफाई, हाथ धोने के लिए पानी और साबुन आदि मिलना चाहिए।
दीपक ने बताया कि घंटाघर से श्रीराम चौक तक कोई शौचालय या यूरिनल नहीं है। वह और साथी व्यापारी एक बैंक के शौचालय का इस्तेमाल करते हैं। मगर ग्राहकों को इसकी जानकारी नहीं है। ऐसे में उन्हें परेशानी रहती है।
महिलाओं की सहूलियत के लिए हम शहर में पिंक शौचालय बनवा रहे हैं, जिनमें एक शौचालय चौकी सराय के पीछे बनवाया है। चार अन्य शौचालयों पर जल्द काम शुरू होने वाला है। पुरुषों के लिए पहले से यूरिनल बने हैं। जिन बाजारों में नहीं हैं, वहां जल्द बनवाए जाएंगे। सफाई-पानी की भी व्यवस्था कराई जाएगी।

ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त

जुबली पार्क स्थित टूटा पडा शौचालय

जुबली पार्क स्थित टूटा पडा शौचालय- फोटो : SAHARANPUR

जुबली पार्क में स्थित टूटा पडा शौचालय

जुबली पार्क में स्थित टूटा पडा शौचालय- फोटो : SAHARANPUR

रायवाला में बने यूरिनल में टूटा पड़ा पॉट।

रायवाला में बने यूरिनल में टूटा पड़ा पॉट।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed