फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   No person should be allowed to sleep under the open sky in the metropolis

Saharanpur News: महानगर में कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे न सोने पाए

Tue, 17 Dec 2024 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
No person should be allowed to sleep under the open sky in the metropolis
सहारनपुर। नगरायुक्त संजय चौहान ने प्रवर्तन दल व अतिक्रमण प्रभारी को निर्देश दिए हैं कि रात में कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे न सोने पाए। उन्होंने खुले में सोने वालों को उठाकर रैन बसेरों तक पहुंचाएं। वह मंगलवार को जनसुनवाई में आई लोगों के खुले में सोने संबंधी शिकायत की सुनवाई कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने प्रवर्तन दल और अतिक्रमण प्रभारी से कहा कि वह शाम के समय महानगर की सड़कों पर निकलें। लाउडस्पीकर के जरिए अनाउसमेंट करते हुए खुले में सोने वालों को रैन बसेरों में जाने के लिए कहें। यदि वह नहीं उठते हैं तो उन्हें जबरन उठाकर रैन बसेरों तक पहुंचाएं, क्योंकि सर्दी भरी रात में खुले में सोना उनके लिए जानलेवा साबित हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को महानगर की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए। सड़कों की धुलाई के लिए एसटीपी से उपचारित पानी का इस्तेमाल करने को कहा।
विज्ञापन

वार्ड 11 कांशीराम कॉलोनी से सरफराज ने नाले पर हुए अतिक्रमण को हटवाने, वार्ड 16 नवीननगर निवासी डॉ. विजयपाल ने सेंट्रल बैंक नवीन नगर पर लगे जनरेटर को हटवाने, वार्ड चार गलीरा रोड निवासी मीनाक्षी ने गोमुखी मंदिर के पास पशुपालन को बंद कराने की मांग की। जनसुनवाई में अपर नगरायुक्त राजेश यादव व मृत्युंजय, मुख्य अभियंता निर्माण बीके सिंह, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed