{"_id":"663f12c35f2242d3cd08641c","slug":"no-need-to-run-now-investigation-report-will-be-available-on-mobile-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-123386-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नहीं लगानी पड़ेगी दौड़, अब मोबाइल पर मिलेगी जांच की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नहीं लगानी पड़ेगी दौड़, अब मोबाइल पर मिलेगी जांच की रिपोर्ट
Sat, 11 May 2024 12:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 11 May 2024 12:10 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला महिला अस्पताल में अब ब्लड की जांच रिपोर्ट के लिए मरीजों को इंतजार नहीं करना होगा। सैंपल जमा करने के बाद रिपोर्ट सीधे उनके मोबाइल पर पहुंच जाएगी। नई व्यवस्था से मरीजों को जांच रिपोर्ट के लिए पैथोलॉजी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इससे उनका समय भी बचेगा। पंजीकरण के दौरान मोबाइल देना जरूरी है।
जिला महिला अस्पताल 110 बेड का है। अस्पताल की पैथोलॉजी में रोजाना करीब 150 जांच होती है। महिला अस्पताल में जांच के लिए आने वाले मरीजों को घंटों इंतजार करने के बाद रिपोर्ट मिलती है। तीन से चार घंटे रिपोर्ट के इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। मरीजों को राहत देने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने नई व्यवस्था शुरू की है। इस व्यवस्था में पैथोलॉजी में जांच के लिए आने वाले मरीजों को अब पंजीकरण के साथ अपना मोबाइल नंबर देना जरूरी कर दिया है। मरीज के नंबर को ओपीडी पर्चे के साथ कंप्यूटर में फीड किया जाएगा। जांच मशीनों व कंप्यूटर को सर्वर से जोड़ दिया है। रिपोर्ट तैयार होते ही उसे सर्वर पर अपलोड किया जाएगा। जिसके बाद सॉफ्टवेयर के जरिये जांच रिपोर्ट मरीज के मोबाइल पर भेजी जाएगी। इसकी शुरुआत शुक्रवार से कर दी गई है।
-- -- -- -
-- जिन मरीजों के पास मोबाइल नहीं, उन्हें मैनुअल मिलेगी रिपोर्ट
जिन मरीजों के पास मोबाइल नहीं है, ऐसे मरीजों को अस्पताल प्रबंधन ने मैनुअल रिपोर्ट देने का निर्णय लिया है। क्योंकि काफी ग्रामीण क्षेत्रों से काफी मरीज ऐसे आते हैं, जिनके पास खुद का मोबाइल नहीं होता। ऐसे मरीजों का सैंपल लेकर उसी दिन रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -
वर्जन
अब मरीजों को जांच रिपोर्ट लेने के लिए अस्पताल आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मरीज के मोबाइल नंबर पर ही रिपोर्ट भेजने की सुविधा शुरू कर दी गई है। इसके लिए पंजीकरण के दौरान मरीजों को मोबाइल नंबर देना आवश्यक है। इस सुविधा से पैथाेलॉजी का दबाव कम होगा और मरीजों को राहत मिलेगी।
- डॉ. इंद्रा सिंह, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल