फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   No action is being taken on the complaint of dirt in Kamla area

कमेला क्षेत्र में गंदगी की शिकायत पर नहीं हो रही कार्रवाई

Fri, 04 Dec 2020 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
No action is being taken on the complaint of dirt in Kamla area
कमेला क्षेत्र में गंदगी की शिकायत पर नहीं हो रही कार्रवाई
विज्ञापन

सहारनपुर। कमेला क्षेत्र में पशुओं के अवशेष और गोबर नालियों में बहाए जा रहे हैं। अब इसे लेकर स्थानीय लोगों में विरोध के स्वर उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो शिकायत करने के बाद भी नगर निगम कार्रवाई नहीं कर रहा है।

क्षेत्रवासी मोहम्मद रफी ने बताया कि सात अगस्त 2020 को उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके त्रिपाठी से मुलाकात की थी। चांद कॉलोनी में कुछ लोगों द्वारा गोबर और मृत पशुओं के अवशेष नालियों में बहाने की शिकायत की गई थी। गंदगी की वजह से लोगों का जीना दूभर हो रहा है। बीमारियां फैल रही हैं। भूजल दूषित हो चुका है। इसके अलावा क्षेत्र में कुछ लोग चर्बी की अवैध भट्टियां भी चला रहे हैं, जिनकी वजह से दुर्गंध फैल रही है। इसकी शिकायत नगर निगम के उच्चाधिकारियों से भी की जा चुकी है। आरोप है कि नगर निगम के अधिकारी जान बूझकर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने गंदगी फैलने से रोकने तथा भट्टियां बंद कराने की मांग निगम अधिकारियों से की है। उधर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने सफाई निरीक्षक को क्षेत्र का सर्वे कर पता लगाने को कहा है कि गंदगी कौन फैला रहा है। जो भी व्यक्ति गंदगी फैला रहा है उसके विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed