फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nikay Chunav: There is a dispute in alliance in Saharanpur and leaders are busy persuading factions

निकाय चुनाव 2023: गठबंधन में रार, रुठों को मनाने में जुटे नेता, पढ़िए यूपी के इस जिले में कैसा है हाल

Tue, 18 Apr 2023 10:52 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 18 Apr 2023 10:52 PM IST
सार

निकाय चुनाव 2023 : यूपी के इस जिले में नेता रुठों को मनाने में जुटे हुए हैं। उधर, गठबंधन में भी रार हो गई। इस रिपोर्ट में पढ़िए आखिर जिले के हाल कैसे है।

विज्ञापन
Nikay Chunav: There is a dispute in alliance in Saharanpur and leaders are busy persuading factions
अखिलेश-जयंत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद का टिकट नहीं मिलने पर बागी हुए लोगों को मनाने की कवायद जारी है। सपा-रालोद गठबंधन में भी दरार पैदा हो गई। टिकट को लेकर दोनों दलों में ही रार हो गई। अब सभी पार्टियों के लोग अपने रुठों के मानमनोव्वल में लगे हैं। हालांकि बृहस्पतिवार को ही नाम वापसी के बाद जनपद की सभी 12 नगर निकायों में प्रत्याशियों की तस्वीर साफ होगी।

विज्ञापन


नगर निगम सहारनपुर में महापौर के पद पर नामांकन करने वालों के पर्चों की जांच के उपरांत दस में से आठ प्रत्याशी रह गए हैं। भाजपा का टिकट पाने के लिए लंबी फेहरिस्त थी, जिनमें से तीन नामों की सूची हाईकमान को भेजी गई। डॉ. अजय कुमार और भगत सिंह के बीच रस्साकशी चलती रही। अंतिम समय में भाजपा हाईकमान ने डॉ. अजय कुमार को महापौर पद का टिकट किया। जिससे भाजपा का एक खेमा नाराज दिखाई दिया। डॉ. अजय कुमार के नामांकन में भी तमाम दावेदार और उनके समर्थक नजर नहीं आए। हालांकि जिन्हें टिकट नहीं मिला, उनका कहना है कि अंतिम निर्णय पार्टी का है, जिसे स्वीकार करना पड़ेगा। फिर भी भाजपा में भीतरघात की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


अंबेहटा नगर पंचायत में गठबंधन को बड़े नेताओं ने भी तोड़ दिया। रालोद व सपा ने अध्यक्ष पद पर अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। पहले रालोद की रेशमा ने नामांकन किया था। अंतिम दिन सपा प्रत्याशी इशरत जहां ने भी अपना नामांकन पत्र जमा कर दिया। नकुड़ में पूर्व पालिकाध्यक्ष खालिद खान भी निर्दलीय के रूप में चुनावी रण में है। भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर पूर्व चेयरमैन धनीराम सैनी भी बागी हो गए है। वो भी निर्दलीय चुनाव में हैं। छुटमलपुर में भी भाजपा के अंकित वर्मा और महिला मोर्चा की नीतू माहेश्वरी पार्टी से बागी होकर नगर पालिका अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Nikay Chunav 2023: समाजवादी पार्टी का बड़ा एलान, बड़ौत और बागपत से नहीं लड़ेगी चुनाव, करेगी ये काम

रालोद प्रत्याशी का पर्चा निरस्त
चेयरमैन पद के नामांकन पत्रों की जांच के बाद भाजपा से अलका शर्मा, बसपा से निशात फातिमा, पूर्व चेयरमैन अफजाल खान की पत्नी रूमाना खान, शबीना पत्नी निसार खान ने निर्दलीय के नामांकन पत्र सही पाए गए है। जांच के दौरान रालोद प्रत्याशी कनीज जेहरा पत्नी सुहैल अख्तर का पर्चा जांच में प्रपत्रों में कमी के चलते निरस्त किया गया।

रामपुर में कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव से बाहर
रामपुर नगर निकाय में अध्यक्ष पद पर बसपा से रेनू, भाजपा से सुशीला, सपा से सुदेशना, आजाद समाज पार्टी से ललिता, कांग्रेस से संतलेश ने अपना नामांकन जमा किया था। जांच के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी का पर्चा निरस्त किया गया है। आरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी का पर्चा इसलिए निरस्त किया गया है। क्योंकि उन्होंने जाति प्रमाण पत्र नहीं लगाया था।

यह भी पढ़ें: Gaurav Diwas: अमर उजाला के 75 साल, ये हैं पाठकों की ओर से चुने गए मेरठ के 75 नायक

पूर्व चेयरमैन अनिल अग्रवाल भाजपा में शामिल हुए
औद्योगिक विकास व संसदीय राज्यमंत्री जसवंत सैनी के समक्ष नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन अनिल अग्रवाल बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। जिनका पार्टी में आने पर राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने स्वागत किया। जिससे रामपुर मनिहारान के राजनीतिक गलियारों में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed