फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gaurav Diwas 75 years of Amar Ujala these are the 75 heroes of meerut chosen by the readersamar ujala foundati

Gaurav Diwas: अमर उजाला के 75 साल, ये हैं पाठकों की ओर से चुने गए मेरठ के 75 नायक

Tue, 18 Apr 2023 10:42 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 18 Apr 2023 10:42 AM IST
सार

#AmarUjala75 : कोई भी जीवंत समाज अपने नायकों से ही प्रेरणा पाता है। ये नायक कई बार अतीत तो कई बार वर्तमान से होते हैं। हालांकि इनका समाज के बीच से होना निर्विवाद होता है। हमारे सुधी पाठकों ने अपने-अपने क्षेत्र की ऐसी ही कुछ शख्सियतों से हमें परिचित कराया, जिन्होंने अपने कार्यों से स्वयं को नायक कहलाने का हक पाया। 

विज्ञापन
Gaurav Diwas 75 years of Amar Ujala these are the 75 heroes of meerut chosen by the readersamar ujala foundati
मेरठ के नायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूरे कर चुका है। मेरठ से आज ही के दिन 1948 में शुरू हुई यह यात्रा अनवरत जारी है। इस मौके पर अमर उजाला ने एक विशेष प्रयोग किया। आइए जानते हैं...
विज्ञापन


...और ये हैं आपके नायक
अपने कार्यों से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाले ही समाज के असली नायक होते हैं। पाठकों की ओर से चुने गए हमारे असली नायक सिर्फ अपने क्षेत्र तक सीमित न रहें, इसलिए अमर उजाला इन्हें अपने विशाल पाठक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। पाठकों के सुझावों और सर्वाधिक मतों के आधार पर आपके क्षेत्र के नायक की सूची तैयार की गई है। आपके आसपास से निकले ये 75 चेहरे अपने कार्यक्षेत्र में अग्रणी हैं, नवोन्मेषक और पथप्रदर्शक हैं। अपने काम में विशिष्ट पहचान बनाई है। इनमें से कई आम चेहरे हो सकते हैं, लेकिन इन्होंने अपने अनुपम काम से विशिष्ट पहचान बनाई। अमर उजाला के हर संस्करण में ऐसे 75 नायकों की सूची आज प्रकाशित की गई है। इसे आप अमर उजाला डॉट कॉम और अमर उजाला के ईपेपर पर पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन


पढ़ें आपके शहर के पाठकों से मिले सर्वाधिक मतों के आधार पर बनी नायकों की सूची
1. जस्टिस पंकज मित्थल, सुप्रीम कोर्ट के जज 
2. नसीरुद्धीन शाह, फिल्म अभिनेता 
3. हरिओम पंवार, कवि 
4. कैलाश खेर, गायक 
5. डॉ. अधीप मित्रा, वरिष्ठ चिकित्सक
6. शीशराम, पूर्व सैनिक पद्मश्री, मशहूर पेंटर 
7. डॉ. राजीव अग्रवाल, वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ 
8. अरुण गोविल, फिल्म अभिनेता 
9. एकेश्वर चौधरी, द एलीफेंट व्हिसपरर्स के असिस्टेंट एडिटर 
10. अर्चना गौतम, बिग बॉस फेम 
11. डॉ. युद्धवीर सिंह, यूपीसीए के निदेशक 
12. सीएम नौटियाल, वैज्ञानिक 
13. डॉ. अतुल कृष्ण भटनागर, वरिष्ठ चिकित्सक 
14.  भुवनेश्वर कुमार, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर 
15. अलका तोमर, कुश्ती खिलाड़ी 
16. रूपल चौधरी, एथलीट 
17. प्रियंका गोस्वमी, एथलीट 
18. अन्नू रानी, एथलीट 
19. अनुभव सिंह बस्सी, स्टैंडअप कॉमेडियन 
20. सौरभ चौधरी, अंतरराष्ट्रीय शूटर 
21. ज्ञानमती माता, पूज्य जैन साध्वी 
22. प्रो. वेद प्रकाश बटुक, हिंदी के प्रख्यात साहित्यकार 
23. रोहिताश्व कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता 
24. अजय रस्तोगी, चित्रा प्रकाशन समूह के मालिक 
25. कैलाश आनंद, एसजी स्पोर्ट्स के मालिक 
26. चमन सिंह, विख्यात चित्रकार 
27. पोपुलर मेरठी, हास्य एवं व्यंग्य के शायर 
28. विजयपाल सिंह, प्रगतिशील किसान, पद्मश्री 
29. ब्रह्म सिंह सैनी, कृषि वैज्ञानिक, पद्मश्री 
30. सैय्यद इकबाल हसनैन, पूर्व प्रोफेसर, पद्मश्री 
31. नवाजुद्दीन सिद्दीकी, प्रसिद्ध अभिनेता 
32. शर्मा बंधु, प्रसिद्ध गायक 
33. जगमिंद्र सिंह, पहलवान, द्रोणाचार्य अवार्डी 
34. मुराद अली, अंतरराष्ट्रीय ट्रैप निशानेबाज 
35. आईपीएस केपी सिंह रघुवंशी (सेवानिवृत्त) 
36. दिव्या काकरान, कुश्ती खिलाड़ी, अर्जुन अवार्डी 
37. मुकुल गोयल, उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी 
38. दीप्ति भटनागर, प्रसिद्ध अभिनेत्री 
39. शूटर दादी प्रकाशी तोमर 
40. महाकवि बलवीर सिंह करुण 
41. राजीव तोमर, पहलवान, अर्जुन अवार्डी 
42. मधु वेदवान, अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज
43. जयदेव सिंह, उद्यमी 
44. राजेंद्र सिंह, जल पुरुष, मैग्सेसे पुरस्कार विजेता
45. नितिन तोमर, प्रो-कबड्डी खिलाड़ी 
46. लेफ्टिनेंट साक्षी तोमर 
47. रेणुका पंवार, गायिका 
48. डॉ. राजपाल सिंह, शूटिंग कोच 
49. महिमा चौधरी, प्रसिद्ध अभिनेत्री 
50. मौलाना अरशद मदनी, इस्लामिक विद्वान 
51. मौलाना महमूद मदनी, इस्लामिक विद्वान 
52. नवाज देवबंदी, उर्दू शायर 
53. साजिद-वाजिद, बॉलीवुड संगीतकार और गायक 
54. कंवलजीत सिंह, प्रसिद्ध अभिनेता 
55. इनामुल हक, उभरते अभिनेता
56. कायनात अरोड़ा, फिल्म अभिनेत्री 
57. विनोद गुप्ता, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान 
58. भारत भूषण, योग गुरू, पद्मश्री 
59. सेठपाल सिंह, प्रतिशील किसान, पद्मश्री
60. मयंक अग्रवाल, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर 
61. अभिमन्यु गुप्ता, समाजसेवी 
62. रुचिका जांगिड़, गायक 
63. उस्ताद मशकूर अली खान, शास्त्रीय गायक किराना (कैराना) घराने से जुड़े हैं 
64. स्क्वाड्रन लीडर तूलिका रानी, पर्वतारोही, जी20 की ब्रांड एंबेसडर 
65. बीएस चौहान, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) 
66. अनवर सुल्तान, निशानबाजी, अर्जुन अवार्डी  
67. सुभाष कश्यप, प्रख्यात संविधानविद् 
68. मंगू सिंह, दिल्ली मेट्रो के पूर्व एमडी 
69. संदीप नाथ, बॉलीवुड गीतकार 
70. सुशांत सिंह, प्रसिद्ध अभिनेता 
71. विशाल भारद्वाज, प्रसिद्ध संगीतकार और निर्माता निर्देशक 
72. रजिया जैदी, ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी 
73. राहुल चौधरी, कबड्डी खिलाड़ी 
74. लक्ष्यराज त्यागी, क्रिकेट कोच 
75. डॉ. मोहसिन वली, हार्ट सर्जन, पद्मश्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed