फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Nikay Chunav 2023: Samajwadi Party will support RLD in Barot and Baghpat

Nikay Chunav 2023: समाजवादी पार्टी का बड़ा एलान, बड़ौत और बागपत से नहीं लड़ेगी चुनाव, करेगी ये काम

Tue, 18 Apr 2023 12:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 18 Apr 2023 12:50 PM IST
सार

बागपत जनपद में निकाय चुनाव को लेकर रालोद ने जहां सोमवार को अपने प्रत्याशियों को चुनाव सिंबल वितरित कर दिए वहीं मंगलवार को समाजवादी पार्टी ने बड़ौत और बागपत सीट से चुनाव न लड़ने की घोषणा कर डाली।

विज्ञापन
Nikay Chunav 2023: Samajwadi Party will support RLD in Barot and Baghpat
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जनपद निकाय चुनाव को लेकर रालोद ने सोमवार को अपने प्रत्याशियों को चुनाव सिंबल वितरित कर दिए हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को बड़ा एलान करते हुए बड़ौत और बागपत में अध्यक्ष पद पर चुनाव न लड़ने की घोषणा कर दी। दरअसल इन दोनों ही सीटों पर पार्टी राष्ट्रीय लोकदल का समर्थन करेगी। 

विज्ञापन


मंगलवार को समाजवादी पार्टी केऑफिशियल ट्विटर पेज से एक पोस्ट किया गया है जिसमें लिखा है कि बड़ौत और बागपत में समाजवादी पार्टी स्थानीय नगर निकाय चुनावों में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेगी और राष्ट्रीय लोक दल का समर्थन करेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Gaurav Diwas: अमर उजाला के 75 साल, ये हैं पाठकों की ओर से चुने गए मेरठ के 75 नायक
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं रालोद की बात करें तो आरएलडी ज्यादातर सीटों पर प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह बांट चुकी है। साथ ही कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। रालोद ने बागपत नगर पालिका से पूर्व चेयरमैन राजुद्दीन एडवोकेट, खेकड़ा नगर पालिका से रंजीता धामा को अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी घोषित किया है। जिसमें सोमवार को रालोद जिलाध्यक्ष रामपाल धामा ने बागपत नगर पालिका से प्रत्याशी राजुद्दीन एडवोकेट व खेकड़ा से निकाय चुनाव के लिए सिंबल सौंपे। 

निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। इसको लेकर तीनों तहसीलों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। पहले दिन एक भी नामांकन पत्र जमा नहीं किया गया। अध्यक्ष पद के लिए 42 नामांकन पत्र और सभासद पद के लिए 256 नामांकन पत्र खरीदे गए।

डीएम राजकमल यादव, एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने तीनों तहसीलों में निरीक्षण किया। पहले दिन अग्रवाल मंडी टटीरी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए सबसे ज्यादा 11 नामांकन पत्र खरीदे गए, जबकि बड़ौत के लिए सात नामांकन पत्र बिके।

नगर पालिका बागपत : नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन पत्र खरीदे गए, जबकि सभासद पद के लिए 44 नामांकन पत्र बिके।
नगर पालिका बड़ौत : नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए पहले दिन सात नामांकन पत्र की बिक्री हुई, जबकि सभासद पदों के लिए 89 नामांकन पत्र खरीदे गए।
नगर पालिका खेकड़ा : नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन पत्र खरीदा गया, जबकि सभासद पदों के लिए 38 नामांकन पत्र खरीदे गए।
नगर पंचायत अग्रवाल मंडी टटीरी : नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 11 नामांकन पत्र बिके, जबकि सभासद पदों के लिए नौ नामांकन पत्र बिके।
नगर पंचायत अमीनगर सराय : नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन पत्र, जबकि सभासद पदों के लिए आठ नामांकन पत्र बिके।
नगर पंचायत टीकरी : अध्यक्ष पद के लिए एक भी नामांकन पत्र नहीं खरीदा गया, जबकि सभासद पदों के लिए तीन नामांकन पत्र बिके।
नगर पंचायत दोघट : नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए छह नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जबकि सभासद पदों के लिए चार नामांकन पत्र खरीदे गए।
नगर पंचायत छपरौली : नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सात नामांकन पत्र, जबकि सभासद पदों के लिए 28 नामांकन पत्र खरीदे गए।
नगर पंचायत रटौल : नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए पांच जबकि सभासद पद के लिए 28 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed