फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   NIA team detains Imam of mosque in Deoband

Saharanpur News: देवबंद में एनआईए टीम ने मस्जिद के इमाम को हिरासत में लिया

Thu, 25 May 2023 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 25 May 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
NIA team detains Imam of mosque in Deoband
सहारनपुर के देवबंद में एनआईए की कार्रवाई, करते हुऐ हिरासत लिया इमाम मौलाना कासिम
देवबंद (सहारनपुर)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने बुधवार को देवबंद कोतवाली क्षेत्र के इमलिया गांव में एक मस्जिद के इमाम को हिरासत में लिया। तीन घंटे की पूछताछ के बाद टीम इमाम को छोड़कर लौट गई। टीम ने इमाम के मुजफ्फरनगर जनपद स्थित भनवाड़ा गांव में घर पर भी छापा मारकर वहां दस्तावेजों को खंगाला। बताया गया है कि एनआईए ने हवाला कारोबार जुड़े होने के शक पर इमाम को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे एनआईए की टीम स्थानीय पुलिस को साथ लेकर इमलिया गांव पहुंची। यहां टीम ने गांव की मस्जिद के इमाम मौलाना कासिम को हिरासत में लिया और उसे अपने साथ देवबंद कोतवाली ले गई। सूत्रों ने बताया कि टीम ने मौलाना कासिम से उसकी आइडी, बैंक एकाउंट समेत अन्य दस्तावेजों के बारे में जानकारी ली। साथ ही उसकी कॉल डिटेल भी खंगाली। करीब तीन घंटे बंद कमरे में पूछताछ के बाद टीम ने इमाम को छोड़ दिया। इमलिया के पूर्व प्रधान पप्पू सहित अन्य ग्रामीण इमाम को अपनी सुपुर्दगी में साथ ले गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक मौलाना कासिम लगभग तीन वर्षों से उनके गांव की मस्जिद में इमामत कर रहे हैं और मस्जिद में बने मदरसे में बच्चों को पढ़ाते भी हैं। इमाम कासिम का कहना है उन्हें पता ही नहीं कि एनआईए की टीम ने उन्हें क्याें हिरासत में लिया। उनसे जो सवाल किए गए, उनके सही जवाब दिए गए। जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एनआईए ने पहले मौलाना कासिम के जनपद मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव भनवाड़ा में स्थित घर पर भी छापा मारा। यहां टीम ने काफी समय तक कासिम से संबंधित दस्तावेज खंगाले, जिसके बाद एनआईए टीम देवबंद पहुंची। इस मामले में कोई भी स्थानीय अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed