फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   NIA arrested a suspect from Deoband Saharanpur , investigating

UP: एनआईए ने देवबंद से एक संदिग्ध को उठाया, आतंकियों से संपर्क में था मदरसे का छात्र फारुख

Sun, 31 Jul 2022 12:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर/देवबंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर/देवबंद Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 31 Jul 2022 12:23 PM IST
सार

पकड़ा गया युवक फारुख कर्नाटक के आईएस माड्यूल के संपर्क में था। वह कई भाषाओं का जानकार बताया गया है। हालांकि स्थानीय पुलिस ने एनआईए की कार्रवाई के संबंध में जानकारी देने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
NIA arrested a suspect from Deoband Saharanpur , investigating
देवबंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रविवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और यूपी एटीएस ने देवबंद में छापा मारकर एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। बताया कि संंदिग्ध युवक एक मदरसे का छात्र है। वह आईएस मॉड्यूल से संपर्क में था। काफी समय से एनआईए के रडार पर था। एनआईए के टीम ने उसे आज सुबह मदरसे से ही उसे धर दबोचा। हालांकि स्थानीय पुलिस ने अभी एनआईए की कार्रवाई की पुष्टि नहीं की है। यूपी एटीएस और एनआईए ने गोपनीय सूचना के आधार पर इस संदिग्ध को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि यह संदिग्ध सीरिया में हुए बम धमाकों से भी जुड़ा है। फिलहाल एटीएस इसको अपने साथ ले गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुबह एनआईए और एटीएस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। बताया गया है कि पकड़ा गया युवक फारुख कर्नाटक के आईएस माड्यूल के संपर्क में था। वह कई भाषाओं का जानकार बताया गया है। वह देवबंद के एक मदरसे में काफी समय से रहकर पढ़ाई कर रहा था। फिलहाल टीम उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: पीएम मोदी के मन की बात में फिर छाया मेरठ, दिखाई गई सिटी स्टेशन पर लगी गौरव गाथाओं की प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच पड़ताल में यह भी सामने आया है कि यह छात्र टेलिग्राम के जरिए आतंकी साहित्य का कई भाषाओं में अनुवाद करता था। अभी एनआईए और एटीएस की टीम मदरसे में ही मौजूद है। पकड़े गए छात्र से पूछताछ की जा रही है। हालांकि स्थानीय पुलिस ने इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी देने से इनकार कर दिया है।

 बता देंं कि हाल ही में कर्नाटक में आईएस मॉड्यूल का खुलासा हुआ था। जिसके बाद एनआईए और एटीएस ने ये कार्रवाई की है। वहीं एनआईए की रेड से इलाके में खलबली मची हुई है।

नाम बदलकर रह रहा था छात्र
चर्चा है कि छात्र फारुख मूल रूप से कर्नाटक का रहने वाला है और आईएस माड्यूल का संदिग्ध है। देवबंद में नाम बदलकर रह रहा था। हालांकि इससे संबंधित सभी जानकारियों को जुटाने में एटीएस लगी है। वहीं, एसएसपी विपिन का कहना है कि एटीएस ने कार्रवाई की है। इससे ज्यादा अभी उनके पास कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed