फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   NGT calls drains as sewers, Municipal Corporation is surprised

Saharanpur News: एनजीटी ने नालियों को भी बताया नाले, नगर निगम हैरान

Mon, 24 Jun 2024 02:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 24 Jun 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
NGT calls drains as sewers, Municipal Corporation is surprised
सहारनपुर। हिंडन को प्रदूषित करने के मामले में एनजीटी ने नगर निगम सहारनपुर पर करोड़ों रुपये का जुर्माना लगाया है, लेकिन नगर निगम जुर्माने से अधिक नोटिस में दिए गए बिंदुओं को लेकर हैरत में है और सहमत नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि नोटिस में छोटी-छोटी नालियों को भी नाला दर्शाया गया है।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कुछ समय पहले हिंडन को दूषित करने के लिए एक रिपोर्ट एनजीटी को भेजी थी, जिसमें कहा गया है कि नगर निगम के 22 नाले नदी में गिराए जा रहे हैं, जिसकी वजह से हिंडन दूषित हो रही है। एनजीटी ने प्रत्येक नाले के हिसाब से वर्ष 2002 से 2022 तक का जुर्माना लगाया है, जिसके लिए नोटिस भेजा गया है। हालांकि नोटिस करीब ढाई माह पुराना है, लेकिन नगर निगम अब उसका जवाब तैयार करा रहा है। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि जिन्हें नाले बताया गया है वह नाले नहीं, बल्कि नालियां हैं। मुख्य रूप से शहर के चार नाले पांवधोई नदी में गिरते हैं। पांवधोई आगे चलकर ढमोला नदी में गिरती है और ढमोला नदी हिंडन में मिलती है। निगम का यह भी तर्क है कि हिंडन शहर से होकर नहीं गुजरती। ना ही शहर का कोई नाला सीधे हिंडन में गिरता है। इसके अलावा निगम के अधिकारी अन्य कई बिंदुओं को लेकर भी असहमत हैं। ऐसे में वह कानूनी सलाह से नोटिस का जवाब तैयार करा रहे हैं।
विज्ञापन

------
नदियों को साफ करना हमारी प्राथमिकता
नगरायुक्त संजय चौहान ने बताया कि वह खुद नोटिस के कई बिंदुओं से असहमत हैं और कानूनी तौर पर जवाब तैयार कर अपनी बात एनजीटी में रखेंगे। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि हम नदियों को प्रदूषित होने देंगे। नदियों को स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की जो जिम्मेदारी बनती है हम उस पर गंभीरता से काम कर रहे हैं। एसटीपी, आईसीएस और अन्य क्षेत्रों में काम किया जा रहा है। जो चार नाले पांवधोई में गिरते हैं उनके मुंह पर जाल लगाए गए हैं, जिससे नदी में कचरा ना गिरे। नदियों को साफ रखना और करना निगम अपनी प्राथमिकता समझता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed