{"_id":"63ebdc3f713cbb1c060fcb95","slug":"newborn-found-lying-in-mustard-field-saharanpur-news-c-14-1-118289-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: सरसों के खेत में पड़ी मिली नवजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: सरसों के खेत में पड़ी मिली नवजात
Wed, 15 Feb 2023 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 15 Feb 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
देवबंद। नगर में सांपला रोड पर सरसों के खेत में नवजात को खेत में फेंके जाने का मामला प्रकाश में आया है। नवजात के रोने की आवाज सुनकर खेत में काम करने वाला किसान उसे अपने साथ ले गया। बाद में पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।
मंगलवार को किसान मंजूरा सांपला रोड स्थित अपने खेत पर गया था। जैसे वह खेत में पहुंचा तो उसे सरसों की फसल के बीच किसी बच्चे के रोने की आवाज आई। वह करीब पहुंचा तो देखा नवजात बच्ची पड़ी हुई थी। वह उसे उठाकर पहले चिकित्सक के पास ले गया और बाद में उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी। किसान मंजूरा ने बताया कि नवजात एक या दो दिन की है, जिसे चिकित्सक को दिखाया गया है। फिलहाल वह उसे अपने पास रखेगा।