फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   New Year's celebration faded by Corona's restrictions

कोरोना की बंदिशों से फीका पड़ा नए साल का जश्न

Wed, 30 Dec 2020 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
New Year's celebration faded by Corona's restrictions
कोरोना की बंदिशों से फीका पड़ा नए साल का जश्न
विज्ञापन


सहारनपुर। नए साल में लेकर लोगों में उत्साह तो हैं लेकिन कोरोना काल ने नव वर्ष के जश्न को फीका कर दिया है। लोग रेस्टोरेंट और होटलों में पार्टी करने से बच रहे हैं। हालांकि कुछ होटल व रेस्टोरेंट को सजाया गया। वहीं, सरकार की गाइड लाइन जारी नहीं होने की वजह से पार्टी को लेकर लोगों में संशय है। सोशल मीडिया पर नव वर्ष की बधाई देने का सिलसिला तेज हो गया है।
इस बार होटलों और रेस्टोरेंट में पार्टी के लिए लोगों ने बुकिंग नहीं की है। कोरोना के बदले स्वरूप को लेकर लोगों में दहशत है। रेलवे रोड के होटल कारोबारी चरणजीत सिंह और अंबाला रोड कारोबारी संजीव जुनेजा ने बताया कि नव वर्ष पर होटल बुक थे लेकिन इस बार बुकिंग नहीं है। नए वर्ष पर शहर में रेस्टोरेंट सहित होटलों का 15 करोड़ का कारोबार होता था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है।
विज्ञापन

-----------
लाल गुलाब, गुलदस्ते और गिफ्ट आइटम खरीद रहे लोग
सहारनपुर। शहर में गुलदस्तों और गिफ्ट आइटम की दुकानें सज गई हैं, जहां लोग गुलदस्ते, चॉकलेट बॉक्स, पेन व डायरी सेट, देवी-देवताओं की मूर्तियां एक-दूसरे को गिफ्ट करने के लिए खरीद रहे हैं। लाल गुलाब की मांग ज्यादा है। फूल कारोबारी नसीर अहमद ने बताया कि नए साल पर फूलों का कारोबार ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
स्कूलों में कार्यक्रम नहीं होने का असर
सहारनपुर। नववर्ष पर स्कूलों में कार्यक्रम होते थे लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण को लेकर स्कूलों में कार्यक्रम नहीं हो रहे है, जिसका असर बाजार पर पड़ा है। स्कूलों प्रबंधनों और छात्रों द्वारा शिक्षण संस्थाओं में सजावट की जाती थी।
----------
पर्यटल स्थल के लिए कम हो रही बुकिंग
सहारनपुर। नव वर्ष पर सहारनपुर से बड़ी संख्या में लोग उत्तराखंड के मंसूरी में जाकर जश्न मनाते थे। वाहनों की भी बुकिंग भी जाती थी, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण की वजह से उत्तराखंड सरकार ने बंदिशें लगाई है, जिस वजह से लोग पहाड़ी इलाकों में जाने से गुरेज कर रहे हैं। चकराता मार्ग के ट्रेवल्स कारोबारी मोहम्मद नदीम और जोनी ने बताया कि बंदिशों की वजह से इस बार बुकिंग बेहद कम है। कोरोना संक्रमण के डर से लोग पर्यटन स्थलों पर जाने से बच रहे हैं।
---------
धार्मिक स्थलों पर जा रहे लोग
सहारनपुर। पहाड़ी इलाकों में नए साल का जश्न मनाने के बजाए लोग अपने परिवार के साथ धार्मिक स्थलों पर जा रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग मां वैष्णो देवी के दर्शन करने गए हैं। इसके अलावा मथुरा, वृंदावन, अयोध्या, हरिद्वा र व ऋषिकेश भी लोग गए हैं। ट्रेवल्स कारोबारी मेहरबान अली ने बताया कि पहाड़ी इलाकों की बजाए लोग धार्मिक स्थलों पर जा रहे हैं।

-----------
डीजे सिस्टम की बुकिंग भी कम
सहारनपुर। कोरोना की वजह से इस बार डीजे कारोबारियों के पास भी काम कम हैं। गोविंदनगर के डीजे कारोबारी दीपक सेठी व राजू ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह बुकिंग नहीं है। क्योंकि, होटलों में कार्यक्रम नहीं हो रहे हैं। अभी उनके पास कोई बुकिंग नहीं आई है। ऐसी स्थिति शहर के ज्यादातर डीजे संचालकों की है। हर वर्ष जिले में डीजे का कारोबार एक करोड़ से ज्यादा का होता था। मगर, इस बार ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed