फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   New registry office for Sadar Tehsil to be built in Fatehpur Jat 99 lakh sanctioned.

Saharanpur News: फतेहपुर जट में बनेगा सदर तहसील का नया रजिस्ट्री कार्यालय, 99 लाख रुपये मंजूर

Sat, 13 Jun 2026 01:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 13 Jun 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
New registry office for Sadar Tehsil to be built in Fatehpur Jat 99 lakh sanctioned.
सहारनपुर। सदर तहसील के तीन रजिस्ट्री कार्यालयों को स्थानांतरित किया जाएगा। इसके लिए जमीन को चिह्नित कर लिया गया है। शासन ने करीब 99 लाख रुपये की राशि भी जारी कर दी है।
विज्ञापन


सदर तहसील के तीन रजिस्ट्री कार्यालय हैं। इसमें सदर द्वितीय और तृतीय कलक्ट्रेट परिसर में स्थित हैं। सब रजिस्ट्रार प्रथम कार्यालय दिल्ली सड़क स्थित कॉलोनी में संचालित किया जा रहा है। विभाग की मंशा है कि तीनों कार्यालयों और रिकॉर्ड रूम को एक साथ रखा जाए। सब रजिस्ट्रार प्रथम कार्यालय के दूर होने के चलते वहां पर रजिस्ट्री के लिए काफी कम लोग पहुंचते हैं, जबकि द्वितीय और तृतीय कार्यालय में प्रथम के मुकाबले अधिक रजिस्ट्री होती है। तीनों कार्यालयों के अलग-अलग होने के चलते विभाग को भी परेशानी होती है। इन सभी को देखते हुए विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने राजस्व ग्राम फतेहपुर जट में जमीन के प्रस्ताव को मंजूर किया है। इसके तहत गांव की गाटा संख्या-18, रकबा 1160 वर्ग मीटर अर्बन सीलिंग की जमीन को सब रजिस्ट्रार कार्यालय सदर प्रथम, द्वितीय, तृतीय और रिकॉर्ड रूम के निर्माण के लिए मंजूर दी है। साथ ही भवन निर्माण के लिए सहारनपुर विकास प्राधिकरण के पक्ष में 99.27 लाख रुपये लेखाशीर्ष में जमा कराने की स्वीकृति भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




- जाना होगा करीब पांच किलोमीटर
विभाग ने जहां जमीन देखी है। वह करीब वर्तमान कार्यालय से पांच किलोमीटर दूर है। महानगर के आसपास के क्षेत्रों से रजिस्ट्री कराने के लिए आने वाले लोगों को पहले घंटाघर या फिर हसनपुर चुंगी से ऑटो करना होगा। इसके अलावा अन्य व्यावहारिक समस्याएं भी हैं। कलक्ट्रेट परिसर में डीड राइटर और अधिवक्ताओं के चैंबर बने हैं। कार्यालय के फतेहपुर जट जाने के बाद डीड राइटर आदि को भी अपने बैठने के लिए जगह तलाशनी होगी।


- वर्जन

सदर सब रजिस्ट्रार कार्यालय के लिए फतेहपुर जट में भवन निर्माण को मंजूरी मिली है। साथ ही एसडीए को धनराशि भी स्वीकृत की गई है। रजिस्ट्री कार्यालय के निर्माण में अभी समय लगेगा।



- बृजेश सिंह, एआईजी स्टांप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed