फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   New education policy will be promoted through webinars

वेबिनार के जरिये होगा नई शिक्षा नीति का प्रचार

Sun, 13 Sep 2020 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
New education policy will be promoted through webinars
सहारनपुर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के व्यापक प्रचार एवं क्रियान्वयन के लिए शिक्षा विभाग कार्यशालाएं और वेबिनार कराएगा। सहारनपुर में 14 से 22 सितंबर तक वेबिनार होंगे, इनमें सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और अभिभावकों को शामिल करने के आदेश शासन ने दिए हैं।
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति को माध्यमिक शिक्षा विभाग में चरणबद्ध तरीके से क्रियान्वित किया जाना है। जनपद एवं मंडल स्तर पर विभिन्न वेबिनार प्लेटफॉर्म/एप आदि के माध्यम से नियमित वर्चुअल कार्यशालाएं आयोजित होगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, अभिभावक और अन्य सहयोगियों को राष्ट्रीय नीति के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराने के निर्देश दिए । जिला विद्यालय निरीक्षक को समय सारणी बनाकर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक को उपलब्ध करानी है। इसके लिए मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक को नोडल अधिकारी बनाया।
विज्ञापन

वेबिनार / कार्यशालाओं का समय
वेबिनार एवं कार्यशालाएं गूगल मीट एप के माध्यम से चलेंगी। 14 सितंबर को सुबह 08:45 से 09:45 बजे, सुबह 10 से 11 और पूर्वाह्न 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक अलग-अलग राजकीय हाई स्कूल और माध्यमिक विद्यालय हिस्सा लेंगे। 15 से 22 सितंबर तक इसी टाइमिंग के साथ प्रतिदिन वेबिनार और कार्यशालाएं होंगी। इनमें केवल अशासकीय सहायता प्राप्त हाई स्कूल और इंटर कॉलेज हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed