फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Negligence not leaving even when corona infection increases

कोरोना संक्रमण बढ़ने पर भी नहीं छोड़ रहे लापरवाही

Fri, 21 Aug 2020 03:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
Negligence not leaving even when corona infection increases
सहारनपुर में बाजार बंद होने के बाद खुले फुड पाइंट में फास्ट फुड खाते लोग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। पुलिस प्रशासन के तमाम प्रयासों और दावों के बावजूद कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बावजूद लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। जिला प्रशासन के निर्देश हैं कि शाम छह बजे के बाद प्रतिष्ठान नहीं खुलेंगे। मगर रात में भी कोर्ट रोड, घंटाघर चौक सहित कुछ अन्य जगहों और अंदरुनी गलियों में फूड आइटम्स वाले प्रतिष्ठान खुल रहे हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. एस चनप्पा कई बार शाम के समय भ्रमण कर चेतावनी दे चुके हैं। मगर लापरवाही जारी है। अधिकारियों ने दुकानदारों और आम लोगों को यहां तक कहा कि कोरोना संक्रमण काल में लॉकडाउन पीरियड को गंभीरता से लें, इसे पिकनिक या मौज मस्ती का मौका न बनाएं। अन्यथा आपक
विज्ञापन
साथ ही अन्य लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ेगा। इन्हीं हालात के चलते पिछले सप्ताह दो की जगह तीन दिन का लॉकडाउन कर दिया गया था। इस फार्मूले से भी दुकानदार परेशान हैं। अधिकतर दुकानदार अब पहले की तरह एक या दो दिन के ही लॉकडाउन की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलियों में प्रतिष्ठान खुलने की भी आ रही शिकायतें
- शहर के बाजारों के अलावा अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गलियों की कुछ दुकानें भी देर रात 10 बजे तक खुलने की शिकायतें पहुंच रही हैं। कई बार पुलिस टीमों ने इन्हें बंद कराया है। मगर फिर से ऐसा किया जा रहा है। आईटीसी रोड, चिलकाना रोड, मंडी समिति रोड, गांधी कालोनी, शुगर मिल, पुल कंबोहान सहित अन्य क्षेत्रों की गलियों में डेयरी, जनरल स्टोर और पान भंडार आदि की दुकानें खुल रही हैं। इस मामले में एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि लोगों को लगातार चेतावनी दी जा रही है। रात में भी पुलिस टीमों को भिजवाकर कार्रवाई की जाएगी।

सहारनपुर में बाजार बंद होने के बाद खुले फुड पाइंट में फास्ट फुड खाते लोग और दुसरी और बंद पड़ा कोर्?

सहारनपुर में बाजार बंद होने के बाद खुले फुड पाइंट में फास्ट फुड खाते लोग और दुसरी और बंद पड़ा कोर्?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed