फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Negligence in the treatment of dengue patients will not be tolerated

डेगू रोगियों की चिकित्सा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

Thu, 17 Nov 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Negligence in the treatment of dengue patients will not be tolerated
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम अखिलेश सिंह - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने डेंगू, मलेरिया और चिकुनगुनिया आदि संक्रामक रोगों से बचाव के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने मातृत्व सुरक्षा योजना, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण, परिवार नियोजन कार्यक्रम, संचारी रोग, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आदि की बिंदूूवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि डेेंगू से प्रभावित रोगी को अस्पताल में भर्ती कराने और उसकी देखभाल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत गठित जिला स्वास्थ्य समिति एवं राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि संक्रामक रोगों की पुष्टि होने पर ग्राम प्रधान, आशा, आंगनबाड़ी के द्वारा जल से भरे स्रोत, नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव एवं गांव में फॉगिंग कराई जाए। ग्राम स्तर पर साफ-सफाई, हाथ धोना, शौचालय की सफाई तथा घर से जल निकासी के लिए जनजागरण किया जाए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी संचारी रोग शिवांका गौड ने बताया कि डेंगू को लेकर 254 शिविर लगाए जा चुके हैं। इसके लिए फतेहपुर में डेडिकेटेड अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में बैड रिजर्व रखे गए हैं। जनपद में अब तक 128 व्यक्तियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संजीव मांगलिक, जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed