{"_id":"5f57cb958ebc3e54eb2da48c","slug":"negligence-in-building-community-toilets-is-not-tolerated-mandalayukta-saharanpur-news-mrt500353080","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामुदायिक शौचालय निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामुदायिक शौचालय निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : मंडलायुक्त
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडल में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण में शिथिलता बरती जा रही है। मंडलायुक्त संजय कुमार ने तीनों जिलों की समीक्षा करके इस पर नाराजगी जताई और निर्देश दिया कि 13 सितंबर तक अधिकांश सामुदायिक शौचालय का निर्माण पूरा करके रिपोर्ट भेजी जाए।
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग जल शक्ति मंत्रालय ने 15 जून से 15 सितंबर तक सामुदायिक शौचालय अभियान चलाकर आदर्श सामुदायिक शौचालय बनवाने का निर्देश दिया। इसके तहत ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवन निर्माण मनरेगा से कराने और प्रगति की स्थिति आत्म निर्भर पंचायत ऐप पर अप लोड किए जाने हैं। अभियान की इस अवधि में कार्य की प्रगति जियो टैग सहित पूर्णता के आधार पर राज्यों और जनपदों की रैंकिंग निर्धारित होनी है।
इसी सिलसिले में मंडलायुक्त संजय कुमार ने तीनों जिलों की प्रगति को लेकर समीक्षा की। उसमें पता चला कि सामुदायिक शौचालय के चयनित स्थलों में 120 पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। इनमें सहारनपुर जनपद में 101 और शामली में 19 स्थलों पर निर्माण आरंभ नहीं हुआ। बीते एक सप्ताह में इस बिंदु पर कोई प्रगति नहीं हुई। वहीं, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के रिपोर्टिंग मॉड्यूल सी 10 पर भी सात सामुदायिक शौचालयों की जियो टैगिंग की, जो शिथिलता को बया करती है।
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने तीनों जिले के जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि गहन समीक्षा कर प्रगति के लिए उत्तरदायित्व निर्धारित करें और 13 सितंबर तक अधिकांश सामुदायिक शौचालय को पूर्ण कराकर उनकी प्रगति आत्म निर्भर पंचायत एप तथा मॉड्यूल सी 10 पर अप लोड कराए। इसके साथ ही पंचायत भवन निर्माण की प्रगति पर भी नजर रखी जाए।