सहारनपुर। एनसीसी का शिविर बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज मैदान पर चल रहा है। शिविर के दूसरे दिन कैडेट्स ने फायरिंग अभ्यास किया। कई कैडेट्स ने अचूक निशाने लगाकर एनसीसी अधिकारियों को अचंभित किया।
शिविर की शुरुआत प्रात: 6:30 बजे दौड़ से हुई। सभी कैडेट्स से मैैदान में दौड़ लगवाई गई। कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल सीएस कपकोटी ने कैडेट्स को पीटी और योगा कराया। इसके बाद कैडेट्स को सलामी शस्त्र और सशस्त्र सेना का परिचय के बारे में बताया गया। मेजर एसके त्यागी ने बताया कि शिविर में कैडेट्स के खाने, रहने से लेकर खेलकूद तक शामिल हैं, साथ ही उनको स्किल डेवलेपमेंट के भी बारे में बताया जा रहा है। शिविर के दौरान सूबेदार मेजर मोहिंदर, जीसीआई भावना खत्री, सूबेदार लोक प्रसाद गुरंग, बीएचएम राजेंद्र कुमार, सीएचएम जगदीप सिंह, सीएचएम दलबीर सिंह, जनित राणा, अजय राणा, मनीष त्रिपाठी, राजेश गुप्ता, अमर त्यागी, सुशील वर्मा, महकार सिंह, राजेंद्र रावत, सचिन, शिवचरण, संजय, मनीष जायसवाल आदि मौजूद रहे।