{"_id":"5d27787c8ebc3e6cb025b6c1","slug":"naye-seema-stambh-lageinge-saharanpur-news-mrt4325935194","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगेंगे नए सीमा स्तंभ, पता चलेगा गांव का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगेंगे नए सीमा स्तंभ, पता चलेगा गांव का नाम
विज्ञापन

सहारनपुर। किसी भी रास्ते पर चलते समय कौन सा गांव आ गया है, अब यह आसानी से पता चलेगा। क्योंकि जिन गांवों के सीमा स्तंभ नहीं हैं, वहां नए सीमा स्तंभ लगाए जाने हैं। शासन ने सीमा स्तंभों का मानक भी तय कर दिया है और प्रदेश के सभी जनपदों में कितने सीमा स्तंभ लगाए जाएंगे, उसकी गणना हो चुकी है। इसमें सहारनपुर जनपद में 2242 सीमा स्तंभ लगाए जाने हैं, जिसकी तैयारियां चल रही हैं।
इस संबंध में शासन स्तर पर राजस्व परिषद के आयुक्त एवं सचिव ने समस्त मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को पत्र भेजा है। उसमें गांवों के सीमा स्तंभ लगाने, उनके मानक और एक सीमा स्तंभ लगने पर खर्च होने वाली धनराशि का उल्लेख भी किया गया है। एक सीमा स्तंभ पर 1100 रुपये खर्च होंगे। सहारनपुर जनपद में 2242 सीमा स्तंभ लगाए जाने हैं, जिस पर 24,66,200 रुपये खर्च किए जाएंगे, यह धनराशि जिला समेकित विकास (गांव निधि) से खर्च की जाएगी। इसके अलावा मंडल के शामली जनपद में 665 और मुजफ्फरनगर में 1045 सीमा स्तंभ लगाए जाने हैं। इनके अलावा मेरठ में 539 और बागपत जनपद में 1473 सीमा स्तंभ लगने हैं। इस लिहाज से प्रदेश के सभी जनपदों में कुल 1,97,474 सीमा स्तंभ लगेंगे, जिस पर करीब 21 करोड़ 72 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसबी सिंह का कहना है कि गांवों के नए सीमा स्तंभ लगाए जाने हैं। शासन से इसका निर्देश मिला है। सीमा स्तंभ लगवाने के लिए जिला स्तरीय समिति बनवा दी गई है।
------------
सीमा स्तंभ लगवाने को बनाई समिति
गांवों के सीमा स्तंभ लगवाने के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन भी किया गया है। इसमें लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, संबंधित एसडीएम और कोषाधिकारी को रखा गया है। ताकि मानक के अनुरूप सीमा स्तंभ लगवाने पर भुगतान किया जा सके।