फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   National Youth Day: Mohammad Aman of Saharanpur struggled even after death of his parents and read full story

National Youth Day: माता-पिता को खोया पर लक्ष्य से नहीं भटके मोहम्मद अमान, पढ़िए इनके संघर्ष की कहानी

Fri, 12 Jan 2024 11:54 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 12 Jan 2024 11:54 AM IST
सार

National Youth Day : सहारनपुर के मोहम्मद अमान ने माता-पिता को खो दिया पर अपने लक्ष्य से नहीं भटके। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर पढ़िए मोहम्मद अमान के संघर्ष की कहानी।

विज्ञापन
National Youth Day: Mohammad Aman of Saharanpur struggled even after death of his parents and read full story
मोहम्मद अमान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंडर-19 भारतीय टीम के सदस्य रहे मोहम्मद अमान माता-पिता को खोने के बाद भी अपने लक्ष्य से नहीं भटके। बीते वर्ष दुबई में हुए अंडर-19 एशिया कप के लिए अमान का चयन इंडिया टीम में हुआ था।

विज्ञापन

इससे पहले अमान को अप अंडर-19 टीम का कप्तान बनाया गया था। अपनी कप्तानी में चेंजर ट्रॉफी खेलते हुए अमान ने दो शतक जड़े थे। अमान अपनी मैच फीस से अपने छोटे भाई बहनों का खर्च उठाते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Mission 2024: कांग्रेस ने मेरठ से किया चुनावी शंखनाद, इमरान मसूद बोले- राम हमारे आराध्य, हम सब राम के वंशज

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि अमान मूल रूप से सहारनपुर शहर के खान आलमपुरा के रहने वाले हैं। सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चैयरमैन मोहम्मद अकरम ने बताया कि अमान बीसीसीआई के चयनकर्ताओं की नजर में है। उम्मीद है कि अमान एक दिन भारतीय टीम का हिस्सा बनेंगे।

यह भी पढ़ें: Shamli News: ISI एजेंट कलीम का भाई तहसीम गिरफ्तार, फरार सदस्यों की तलाश जारी

भूतेश्वर क्रिकेट ग्राउंड से की शुरुआत 
मोहम्मद अमान के क्रिकेट करियर की शुरुआत सहारनपुर के भूतेश्वर क्रिकेट ग्राउंड से हुई। यहां राजीव गोयल से उन्होंने क्रिकेट की शुरुआती कोचिंग ली। लेकिन माता-पिता का साया सिर से उठने के बाद एसोसिएशन के चेयरमैन मोहम्मद अकरम ने इनको अच्छे प्रशिक्षण के लिए बाहर भेजा।

मोहम्मद अमान 2016-17 में अंडर-14, 2017-18 अंडर-14, 2018-19 में अंडर-16, 2019-20 में-अंडर 16 और 2022-23 में अंडर-19 क्रिकेट खेल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed