{"_id":"61ad053d5475e812102f9876","slug":"national-traders-welfare-board-should-be-constituted-soon-saharanpur-news-mrt567659335","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द किया जाए राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द किया जाए राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन
विज्ञापन
- प्रधानमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड का जल्द गठन कराने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई से जुडे़ व्यापारियों ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने आरोप लगाया कि व्यापारी हितों की लगातार अनदेखी हो रही है।
प्रधानमंत्री के नाम भेजे ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश के व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन की घोषणा की थी। जिसको लेकर देश के व्यापारियों में बेहद उत्साह था, लेकिन मोदी सरकार का दूसरा कार्यकाल भी करीब आधा हो गया है। इसके बावजूद अभी तक राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन नहीं हुआ है। जिसको लेकर देश के व्यापारियों में रोष व्याप्त है। व्यापारी कल्याण बोर्ड की घोषणा के समय कहा गया था कि इसका अध्यक्ष गैर सरकारी होगा और व्यापार संघों के 10 प्रतिनिधि, आठ मंत्रालयों एवं नीति आयोग प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन की जल्द घोषणा करने की मांग की। ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालों में जिलाध्यक्ष शीतल टंडन, रमेश अरोड़ा, राजीव अग्रवाल, रमेश डावर, पवन कुमार गोयल, राकेश गाबा, मेजर एसके सूरी, संदीप सिंघल, कर्नल संजय मिड्ढा, अनिल गर्ग, गुलशन नागपाल आदि रहे।