फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nanouta defeated Papadi in shooting volleyball

शूटिंग वॉलीबाल में नानौता ने पापड़ी क्लब को हराया

Wed, 10 Mar 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Nanouta defeated Papadi in shooting volleyball
नानौता। नगर में टाइगर क्लब नानौता के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय शूटिंग वॉलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन छह टीमों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें नानौता जीशान क्लब व पापड़ी क्लब के बीच रोमांचक मुकाबले में नानौता ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

नगर के टाइगर क्लब ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व चौधरी यशपाल सिंह व पूर्व राज्यमंत्री स्व राजेंद्र सिंह राणा की याद में तीन दिवसीय शूटिंग वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। वॉलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन पूजना क्लब ने नानौता क्लब, आभा क्लब बी ने कमहेड़ा क्लब, डाकरावर क्लब ने सिजुड़ क्लब, रादौर ने बाबूपुरा बी क्लब, तीतरो ए क्लब ने पूजना बी क्लब को हराया। दूसरे दिन का सबसे रोमांचक मुकाबले में नानौता जीशान क्लब ने पापड़ी क्लब को दो प्वाइंट से हराया। दूसरे दिन के मुकाबलों में वकील जैदी और जमशेद खान ने रैफरी की भूमिका निभाई। इसमें पूर्व चेयरमैन अफजाल खान, पूर्व प्रधान नवाब चौधरी, शकील खान, शाहिद अंसारी, सलीम अंसारी, गुलनवाज अंसारी, अरशद खान, आजम खान, अजीम खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed