{"_id":"69220af1443d85fd860d294a","slug":"name-not-in-voter-list-of-2003-vote-will-still-be-there-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-163469-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 2003 की मतदाता सूची में नाम नहीं , फिर भी रहेगी वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 2003 की मतदाता सूची में नाम नहीं , फिर भी रहेगी वोट
विज्ञापन
सहारनपुर। वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम न होने पर परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे मतदाताओं की वोट नहीं कटेगी। ऐसे मतदाताओं को मात्र भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दस्तावेजों की सूची में से कोई एक दस्तावेज जमा कराना होगा।
जिले में लोकसभा और विधानसभा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। ऐसे में बीएलओ लोगों को वितरित किए गए गणना प्रपत्र वापस ले रहे हैं। तमाम लोग इस बात से चितिंत है कि उनका व उनके माता-पिता का नाम 2003 की वोटर लिस्ट में शामिल नहीं है। ऐसे मतदाताओं को भी एसआईआर फार्म भरना अनिवार्य है। चार दिसंबर तक गणना प्रपत्र जमा हो रहे हैं। इसके बाद आलेख्य सूची प्रकाशित की जाएगी। सूची प्रकाशित होने के बाद ऐसे मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे।
नोटिस जारी होने के बाद मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कोई एक दस्तावेज जमा करना होगा। जो लोग निर्धारित समय अवधि में अपने दस्तावेज जमा कर देंगे। उनका नाम सूची में शामिल रहेगा। निर्वाचन कार्यों में लगे अधिकारियों ने बताया कि मतदाताओं से बीएलओ भरे हुए गणना प्रपत्र वापस लेकर जमा कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें डिजिटाइजड किया जा रहा है। लोगों की मदद के लिए बीएलओ को प्रशिक्षण भी दिया गया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही फार्म सही समय पर डिजिटाइज्ड हो। इसके लिए उन्हें हाई स्पीड इंटरनेट भी उपलब्ध कराया गया है। जिले की सातों विधानसभाओं में कुल 26.42 लाख मदताता पंजीकृत है।