फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nadeem Malik will gift 500 Shri Ram temples on 22 January

Saharanpur News: 22 जनवरी को नदीम मलिक उपहार में देंगे 500 श्रीराम मंदिर

Mon, 22 Jan 2024 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 22 Jan 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Nadeem Malik will gift 500 Shri Ram temples on 22 January
श्रीराम दरबार।
सहारनपुर। अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के चलते देश भर का माहौल राममय हो रहा है। इसकी वजह से देश भर में श्रीराम अयोध्या मंदिर के मॉडल की मांग बढ़ रही है। सद्भाव को बनाए रखने के लिए सहारनपुर में श्रीराम दरबार बनाने वाले कारोबारी नदीम मलिक 22 जनवरी को पांच सौ श्रीराम दरबार लोगों को उपहार देंगे।
विज्ञापन

काष्ठ हस्तशिल्प उत्पादों के लिए दुनिया भर में मशहूर सहारनपुर में एमडीएफ (मीडियम डेंसिटी फाइबर) बोर्ड से श्रीराम अयोध्या मंदिर के मॉडल बनाए जा रहे हैं। अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के कारण देशभर से श्रीराम अयोध्या मंदिर के मॉडल की मांग लगातार बढ़ रही है। काष्ठ हस्तशिल्प उत्पाद तैयार करने वाले कारोबारी नदीम मलिक द्वारा पहले जहां प्रतिदिन करीब सौ श्रीराम अयोध्या मंदिर के मॉडल तैयार किए जा रहे थे, उनके यहां अब 500 से अधिक बन रहे हैं। देश भर से लगातार मांग बढ़ रही है। इसके चलते श्रीराम अयोध्या मंदिर के मॉडल की मांग पूरा करना मुश्किल हो रहा है। यहां से देश के अधिकांश प्रदेशों में श्रीराम अयोध्या मंदिर के मॉडलकी सप्लाई हो रही है।
विज्ञापन

- श्रीराम अयोध्या मंदिर के मॉडल का करेंगे निर्यात
काष्ठ हस्तशिल्प उत्पादों की ट्रेडिंग करने वाले शरण भाटिया बताते हैं कि भविष्य में श्रीराम अयोध्या मंदिर के मॉडल का निर्यात भी किया जाएगा। जिन देशों में भारतीय रहते हैं वहां से इसके ऑर्डर मिलने की संभावना है। अभी तो देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले ऑर्डर को पूरा करना ही मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वर्जन : 22 जनवरी को 500 श्रीराम अयोध्या मंदिर के मॉडल लोगों को उपहार के तौर पर देंगे। श्रीराम अयोध्या मंदिर के मॉडल की मांग अधिक होने से अन्य काष्ठ हस्तशिल्प उत्पादों को तैयार करने का कार्य प्रभावित हो रहा है। इसकी सप्लाई पूरे देश में हो रही है। - नदीम मलिक, वुड कार्विंग कारोबारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed