{"_id":"63dfecd826db1f2dfb619a24","slug":"na-saharanpur-news-c-14-1-106425-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: घंटोंं जाम रहा दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: घंटोंं जाम रहा दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे
Sun, 05 Feb 2023 11:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 05 Feb 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बेहट (सहारनपुर) । दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर रविवार को घंटों जाम लगा रहा। इस दौरान वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु भी जाम में फंसे रहे।
शाम करीब चार बजे कोतवाली के पास बीच सड़क पर गन्ने से लदा ट्राला खराब हो गया। इससे यातायात वनवे होने से हाईवे पर जाम लग गया। खनिज से लदे वाहनों और रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते सिद्धपीठ शाकंभरी देवी से दर्शन के लिए सिद्धपीठ पहुंचे श्रद्धालुओं के लौटने पर हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब पांच बजे तक हाईवे पर वाहनों की भरमार के चलते लंबा जाम लगा रहा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।