फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Must test for Thalassemia before marriage: Choudhary

शादी से पूर्व अपनी थैलेसीमिया जांच अवश्य कराएं: चौधरी

Thu, 07 Jan 2021 10:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Must test for Thalassemia before marriage: Choudhary
जिला अस्पताल से थैलासिमिया जागरूक यात्रा का शुभारंभ करते फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट के पदाधिक - फोटो : SAHARANPUR
शादी से पहले जरूर कराएं थैलेसीमिया की जांच : चौधरी
विज्ञापन

सहारनपुर। स्टाप थैलेसीमिया अभियान के तहत फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट (एफबीडी) की टीम थैलेसीमिया जागरुकता यात्रा पर निकली। इसका शुभारंभ कर नोडल अधिकारी डॉक्टर एके चौधरी ने कहा कि शादी से पूर्व प्रत्येक व्यक्ति को अपनी थैलेसीमिया संबंधी जांच अवश्य करानी चाहिए।
बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में ब्लड बैंक के बाहर से चार दिवसीय यात्रा का शुभारंभ थैलेसीमिया के नोडल अधिकारी डाक्टर एके चौधरी ने किया। यात्रा सहारनपुर से चलकर हिमाचल प्रदेश के लेह-मनाली हाइवे स्थित अटल टनल तक जाएगी। फिर सहारनपुर लौटने पर इसका समापन होगा। यात्रा करीब 1100 किमी (आना जाना सहित) की होगी।
विज्ञापन

चौधरी ने बताया कि थैलेसीमिया ऐसी बीमारी है जो माता-पिता से ही बच्चो को मिलती है। इसके पीड़ित बच्चों को हर 15 दिवस में रक्त चढ़ाया जाता है। इसलिए शादी से पूर्व अथवा महिलाओं को गर्भावस्था में ही थैलेसीमिया जांच अवश्य करवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफबीडी के संरक्षक चंद्रजीत सिंह निक्कू ने बताया कि ट्रस्ट थैलेसीमिया बच्चों की आर्थिक मदद के साथ-साथ रक्त की कमी ना रहे, इसलिए रक्तदान शिविरों का आयोजन करता रहा है। यात्रा संयोजक तरुण भोला ने बताया कि पहले भी 800 किमी की थैलेसीमिया जागरूकता यात्रा निकाली गई थी, जिसमें हजारों लोगों से संवाद कर जागरूक करने का प्रयास किया गया था। अब हरियाणा, पंजाब व हिमाचल प्रदेश के हजारों लोगों तक जागरूकता का संदेश फैलाने का लक्ष्य रखा है। यात्रा में पंकज पांचाल, अभय राज, विकास पवांर, राजीव सैनी, जितेंद्र सैनी, पंडिक सोम प्रकाश, हर्ष सूर्यवंशी, कुलदीप, सहज, योगेश पंवार, नीरू सिंह, डॉ आदित्य पंवार, अमित जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed