फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Muslims burnt poster of Wasim Rizvi amid sloganeering

मुसलमानों ने नारेबाजी के बीच जलाया वसीम रिजवी का पोस्टर

Fri, 12 Mar 2021 09:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
Muslims burnt poster of Wasim Rizvi amid sloganeering
गंगोह में वसीम रिजवी के पोस्टर के साथ नारेबाजी करते मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : SAHARANPUR
मुसलमानों ने नारेबाजी के बीच जलाया वसीम रिजवी का पोस्टर
विज्ञापन

गंगोह। सैयद वसीम रिजवी द्वारा कुरान शरीफ की कुछ आयतें हटाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में डाली गई जनहित याचिका से मुस्लिम समाज में रोष है। गुस्साए मुसलमानों ने वसीम रिजवी के खिलाफ नारेबाजी कर उनके पोस्टर को आग के हवाले किया।

हाल में ही सैयद वसीम रिजवी द्वारा कुरान शरीफ की कुछ आयतें हटाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट मे जनहित याचिका कोर्ट में डाली गई है। इससे नाराज मुस्लिम समाज के लोगों ने शुक्रवार को मोहल्ला कोटला में वसीम रिजवी के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने रिजवी के पोस्टर को भी आग के हवाले किया। इस मौके पर सैयद सलमान ने कहा कि कुरान शरीफ का एक शब्द भी बदल नहीं जाएगा। कुरान शरीफ की हिफाजत अल्लाह खुद करते हैं। उन्होंने कहा कि वासिम रिजवी जैसे एक लाख भी आ जाएं तो एक नुक्ते में भी फर्क नहीं कर सकते। उन्होंने कि वसीम रिजवी जैसे लोग दुनिया में भी और आखिरत में भी जलील होंगे। प्रदर्शन करने वालों में सैयद सलमान हुसैन, मौलाना शोएब, मंसूर अब्बासी, सैयद बिलाल, सैयद सबाहत, सैयद मुरसलीन, अनीस मलिक, सुल्तान मलिक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed