फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Muslim can be said to be Hindustani, not Hindu: ulama

मुस्लिमों को हिंदुस्तानी तो कहा जा सकता है, हिंदू नहीं : उलमा

Wed, 20 Dec 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 20 Dec 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
Muslim can be said to be Hindustani, not Hindu: ulama
मौलाना नदीमुलवाजदी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के देश में रहने वाले सभी लोगों को हिंदू बताने वाले बयान पर देवबंदी उलमा ने नाराजगी का इजहार किया है। उलमा का कहना है कि मोहन भागवत जान बूझकर इस प्रकार की बयानबाजी कर रहे हैं ताकि देश में नफरत का माहौल बनाया जा सके। 
विज्ञापन


अरबी के विद्वान मौलाना नदीमुलवाजदी का कहना है कि हिंदू शब्द हिंदू धर्म को मानने वालों के लिए है, जबकि इस्लाम मजहब को मानने वालों के लिए मुस्लिम शब्द है। उन्होंने कहा कि देश में रहने वाले सभी देशवासियों को हिंदुस्तानी तो कहा जा सकता है, लेकिन उन्हें हिंदू नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन


हमारे मुल्क में इस्लाम धर्म समेत सिख, जैन, ईसाई और दूसरे मजहबों को मानने वाले लोग रहते हैं। ऐसे में सभी लोगों को हिंदू बताया जाना सरासर गलत है। इससे साफ है कि मोहन भागवत देश में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed