फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Murder of a woman: The wall was stained with blood, there were carcasses of flesh in the room

पूनम मित्तल हत्याकांड: खून से सनी थी दीवार, कमरे में थे मांस के लोथड़े, परिचित पर ही हत्या का शक; ये है वजह

Mon, 01 Jun 2026 08:51 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 01 Jun 2026 08:51 PM IST
सार

Saharanpur News: अंबेहटा में जनरल स्टोर संचालक संजय मित्तल की पत्नी पूनम मित्तल की गला काटकर हत्या कर दी गई। पूनम अकेली रहती थीं और किसी परिचित के होने पर ही दरवाजा खोलतीं थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
 

विज्ञापन
Murder of a woman: The wall was stained with blood, there were carcasses of flesh in the room
पूनम मित्तल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबेहटा में पूनम मित्तल हत्याकांड को अंजाम देने वाले नजदीकी हो सकते हैं। पूनम घर पर अकेली ही रहती थीं, जबकि बेटा मुजफ्फरनगर में अपनी पत्नी के साथ रहता है और बेटी की शादी हो चुकी है। सीढ़ियों वाले दरवाजे को पूनम तभी खोलती थीं, जब कोई परिचित हो। हत्या के बाद कमरे और दीवार पर खून व मांस के लोथड़े थे।
विज्ञापन

 

पति संजय मित्तल ने बताया कि मकान का मुख्य दरवाजा सामान्यतः खुला रहता था, लेकिन पहली मंजिल पर सीढ़ियों के पास लगा दरवाजा पूनम केवल परिचितों के आने पर ही खोलती थीं। इसी आधार पर आशंका जताई जा रही है कि वारदात में शामिल व्यक्ति नजदीकी हो सकता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिस कमरे में पूनम की हत्या की गई, वहां रखी अलमारी खुली हुई थी और उसका सामान बिखरा पड़ा था। आशंका है कि पूनम ने आरोपियों को पहचान लिया होगा या फिर लूट का विरोध कर रही हो। इसी कारण हत्या की गई। इस मामले में पुलिस ने नौकर को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। एसपी देहात मयंक पाठक, सीओ रुचि गुप्ता, अशोक सिसोदिया ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की।
 
विज्ञापन

बेटे की मुजफ्फरनगर में है लोहे की फैक्टरी
बेटे वैभव की मुजफ्फरनगर में लोहे की फैक्टरी है। वह पत्नी और बच्चों के साथ मुजफ्फरनगर में ही रहता है। फैक्टरी के साथ ही फर्नीचर का शोरूम भी खोला हुआ है। बेटी का शादी हो चुकी है।

ये भी देखें...
Baghpat: दोनों हाथों में तलवारें लहराता हुआ आया, युवक की गर्दन पर किया हमला, देखें सीसीटीवी कैमरे की फुटेज

 

ये बोले एसएसपी
महिला की हत्या के मामले में नौकर को हिरासत में लिया गया है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।
- अभिनंदन सिंह, एसएसपी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed