{"_id":"6a1d8de90dd9e36df706cdcb","slug":"baghpat-came-waving-sword-in-both-hands-attacked-young-man-s-neck-incident-captured-in-cctv-2026-06-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Baghpat: दोनों हाथों में तलवारें लहराता हुआ आया, युवक की गर्दन पर किया हमला, देखें सीसीटीवी कैमरे की फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: दोनों हाथों में तलवारें लहराता हुआ आया, युवक की गर्दन पर किया हमला, देखें सीसीटीवी कैमरे की फुटेज
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 01 Jun 2026 07:20 PM IST
सार
बागपत के मल्लाहान मोहल्ले में स्कूटी की साइड लगने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक युवक अपने घर से दो तलवारें लेकर आया और हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
1 of 6
दोनों हाथों में तलवारें लेकर हंगामा करता मुस्तकीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शहर के मल्लाहान मोहल्ले में स्कूटी की साइड लगने पर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। केतीपुरा मोहल्ले के मुस्तकीम ने युवक पर तलवार से हमला कर दिया। तलवार युवक की गर्दन को छूते हुए निकल गई। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
मल्लाहान मोहल्ला निवासी खालिक बेग ने बताया कि उसका बेटा सादिक और भतीजा ओवेस सोमवार दोपहर स्कूटी लेकर जा रहे थे। रास्ते में भीड़ होने की वजह से मुस्तकीम निवासी केतीपुरा मोहल्ला को साइड लग गई।
3 of 6
जान से मारने की धमकी देता आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
इस पर मुस्तकीम ने सादिक और ओवेस की पिटाई कर घायल कर दिया। तभी अन्य लोगों ने किसी तरह बीच बचाव कराकर उन्हें घर भेज दिया। आरोप लगाया कि थोड़ी देर बाद मुस्तकीम दो तलवारें लेकर उनके घर के बाहर पहुंच गया और गाली-गलौज व हंगामा करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
तलवारें लेकर मोहल्ले में घूमता रहा आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
शोर सुनकर खालिक का दूसरा बेटा नासिर वहां पहुंच गया। तभी मुस्तकीम ने नासिर पर तलवार से हमला कर दिया। तलवार नासिर की गर्दन को छूते हुए निकल गई। परिवार के अन्य सदस्यों के आने पर हमलावर मुस्तकीम तलवारें लहराते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
विज्ञापन
5 of 6
वारदात की जानकारी देता पीड़ित।
- फोटो : अमर उजाला
जांच अधिकारी शिव कुमार ने बताया कि मुस्तकीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है, उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।