फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Murder in Saharanpur : Air force officer wife has murdered by father mother in city

खौफनाक वारदात: एयरफोर्स ऑफिसर की लव मैरिज बनी दुश्मन, सास-ससुर ने सुपारी देकर कराई बहू की हत्या, दो गिरफ्तार

Tue, 22 Feb 2022 08:41 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 22 Feb 2022 08:41 PM IST
सार

पुलिस ने एफरफोर्स ऑफिसर की पत्नी की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस का दावा है कि ऑफिसर के माता-पिता ने ही सुपारी देकर बहू की हत्या कराई है। पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Murder in Saharanpur : Air force officer wife has murdered by father mother in city
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में सरसावा एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात सारजेंट की पत्नी की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस का कहना है कि प्रेम विवाह से नाखुश सारजेंट के माता-पिता ने सुपारी देकर पुत्रवधू की हत्या कराई है। पुलिस ने हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। आरोपी के पास से मृतका के आभूषण व हत्या के लिए दिए गए 80 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। पुलिस मृतका के सास-ससुर की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन


एसपी देहात अतुल शर्मा ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि मूलरूप से विष्णु विहार बीकानेर, राजस्थान निवासी अमराव सिंह राठौर सरसावा एयरफोर्स स्टेशन में सारजेंट के पद पर तैनात हैं। 17 फरवरी को अमराव सिंह राठौर ने पत्नी पूजा राठौर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सारजेंट ने 20 फरवरी को बीकानेर निवासी अपने पिता श्रवण सिंह राठौर और मां किरण द्वारा परवेज पुत्र इकराम निवासी मोहल्ला अभिषेकनगर थाना सरसावा व मोनू पुत्र महकपाल निवासी ग्राम कल्लरपुर थाना नानौता को सुपारी देकर पूजा की हत्या कर शव छिपाए जाने का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने परवेज और मोनू को हिरासत में लिया, जिनकी निशानदेही पर हरियाणा के जनपद यमुनानगर में एक नहर से पूजा राठौर का शव बरामद किया। 
विज्ञापन


आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि अमराव सिंह राठौर के पिता और माता के कहने पर उन्होंने पूजा की हत्या की। हत्या के लिए पांच लाख रुपये में सौदा तय हुआ। मृतका के सास-ससुर ने 80 हजार एडवांस दिए थे। उन्होंने गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को नहर में फेंका था। एसपी देहात ने बताया कि अमराव सिंह राठौर ने देहरादून निवासी पूजा से प्रेम विवाह किया था, जिससे उसके माता-पिता नाखुश थे। इसी के चलते उन्होंने प्रवेज और मोनू के जरिए हत्या कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Chunav 2022: पहले चरण की 58 सीटों का मूड, मुस्लिमों में सबसे कम, दलितों में हुआ ज्यादा बिखराव, पढ़िए पूरा समीकरण

ऐसे दिया वारदात को अंजाम 
एसपी देहात ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में जानकारी दी कि 17 फरवरी को पूजा राठौर के सास-ससुर अमराव सिंह राठौर के घर सरसावा आए हुए थे। वह पुत्रवधु को रीति-रिवाज से शादी कराए जाने की बात कह कर अपने साथ लेकर गए थे। सरसावा से घंटाघर तक टेंपो में आए। इसके बाद एक टैक्सी किराए पर ली, जिसके जरिए वह पुत्रवधु को लेकर मुजफ्फरनगर हाइवे होते हुए लाखनौर पहुंच गए। इसके बाद परवेज और मोनू के साथ कार में सवार हो गए। सास-ससुर ने पूजा को बताया कि परवेज व मोनू उनके जानकार हैं। इसके बाद आरोपी पूजा को हरियाणा के जनपद यमुनानगर ले गए, जहां पर गला दबाकर उसकी हत्या करने के बाद शव को नहर में फेंका। इसके बाद सास-ससुर बीकानेर चले गए और मोनू व परवेज अपने घर लौट गए। 

यह भी पढ़ें: ट्विटर वार : चौधरी जयंत ने लिखा- आशीष मिश्र की जमानत से योगी जी इतने खुश क्यों?

पूजा के परिवार में नहीं है कोई, प्रवेज भी है पूर्व सैनिक  
एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया कि पूजा देहरादून की रहने वाली थी, उसके परिवार में कोई नहीं है। अमराव सिंह राठौर ने उससे प्रेम विवाह किया था। पकड़ा गया आरोपी परवेज पूर्व सैनिक है। इसके अलावा अमराव सिंह राठौर के पिता श्रवण भी पूर्व सैनिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed