फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Municipal corporation will teach waste management to women

महिलाओं को कचरा प्रबंधन सिखाएगा नगर निगम

Sat, 07 Aug 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Municipal corporation will teach waste management to women
सहारनपुर। मिशन शक्ति के तहत नगर निगम शहर की महिलाओं को कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक करेगा, साथ ही पॉलिथीन आदि से होने वाले नुकसान के बारे में भी बताएगा। इसके लिए आठ से 14 अगस्त तक वार्डों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने बताया कि सात कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। सात दिन तक अलग-अलग वार्डों में कार्यक्रम आयोजित कर आसपास की महिलाओं और प्रबुद्ध महिलाओं को इकट्ठा किया जाएगा। कार्यक्रमों में महिलाओं को कचरा प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी। जिसमें कूड़ा लेने के लिए आने वाले को सूखा और गीला कचरा अलग-अलग करके देने। प्लास्टिक के नुकसान समझाते हुए पॉलिथीन आदि का प्रयोग बंद करने, जैविक कूड़े से होम कंपोस्टिंग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा शहर को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी देने तथा साथ जुड़ने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। डॉ. कुनाल ने बताया कि महिलाओं को जागरूक कर समाज में काफी कुछ बदला और सुधारा जा सकता है। इसी वजह से शासन ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थलों को सैनिटाइज किया
सहारनपुर। कोरोना से बचाव के लिए नगर निगम लगातार सफाई, सैनिटाइजेशन और अन्य अभियान चला रहा है। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर नगर निगम ने शनिवार को शहर के प्रमुख चौराहों-तिराहों, बाजारों, सरकारी इमारतों, कलक्ट्रेट व दीवानी न्यायालय परिसर को सैनिटाइज किया गया। नगरायुक्त ने कहा कि यदि हमें कोरोना की तीसरी लहर से बचना है तो व्यक्तिगत के साथ ही शहर को भी साफ-सुथरा रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed