फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Municipal corporation will fill potholes of roads from today

आज से सड़कों के गड्ढे भरेगा नगर निगम

Thu, 20 Oct 2022 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation will fill potholes of roads from today
सहारनपुर। महानगर की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए नगर निगम आज से काम शुरू करेगा। पहले दिन दिल्ली रोड और सर्किट हाउस रोड के गड्ढे भरे जाएंगे। अधिशासी अभियंता निर्माण आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि नगर आयुक्त गजल भारद्वाज के निर्देश पर सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है। जिन सड़कों पर काम होना है। उनमें दिल्ली रोड, हकीकत नगर मुख्य मार्ग, सदर थाना रोड, चिलकाना रोड, मातागढ़ में जलकल कंपाउंड के पास, रानी बाजार, बोमनजी रोड, खलासी लाइन, शारदा नगर चौक व सर्किट हाउस रोड आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

कमेले की वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग
सहारनपुर। कमेले को लेकर पार्षद मंसूर बदर और चौधरी सलीम कुरैशी के नेतृत्व में कुछ लोग महापौर संजीव वालिया और नगर आयुक्त गजल भारद्वाज से मिले। उन्होंने महापौर और नगर आयुक्त को बताया कि कई दिन से कमेला पूरी तरह बंद है। इसकी वजह से लोगों के सामने दिक्कतें आ रही हैं। मंसूर बदर ने नगर आयुक्त को बताया कि कमेला बंद होने की वजह से लोगों के सामने मीट की किल्लत हो गई है। शादी निकाह के लिए मीट नहीं मिल रहा है। पार्षद हाजी गुलशेर और मुर्सलीन कुरैशी ने कमेला संचालन की वैकल्पिक व्यवस्था कराने की मांग की। मिलने वालों में पार्षद प्रतिनिधि सईद सिद्दीकी, डॉ. अहसान, शहजाद मलिक, इफ्तखार, बहार कुरैशी, लालू कुरैशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed