फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Municipal corporation removed encroachment from colonies

नगर निगम ने कॉलोनियों से हटाया अतिक्रमण

Wed, 30 Dec 2020 09:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
Municipal corporation removed encroachment from colonies
अतिक्रमण हटाती निगम की जेसीबी - फोटो : SAHARANPUR
नगर निगम ने कॉलोनियों से हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन

सहारनपुर। नगर निगम की टीम ने बुधवार को नगर निगम और विशाल विहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। घरों के बाहर बनाए गए रैंप और चबूतरों को ध्वस्त किया गया। भविष्य में अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
तहसील दिवस में कुछ लोगों द्वारा विशाल विहार में अतिक्रमण होने की शिकायत की गई थी। बुधवार को सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम के नेतृत्व में प्रवर्तनदल ने जेसीबी के साथ विशाल विहार पहुंचकर अतिक्रमण हटाया। कर्नल बीएस नेगी ने बताया कि 22 ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिन्होंने सड़क पर रैंप और चबूतरे बनाए हुए थे। इस कार्रवाई में प्रवर्तनदल के हेमराज, शिवकुमार, प्रवीण, सिपाही लोकेश पंवार व धीरज आदि मौजूद रहे। इससे पहले नवीन नगर में जोशी वाली गली में अतिक्रमण हटवाया गया। निगम की टीम जेेसीबी और हाथौड़ा लेकर पहुंची थी। सड़कों पर किए अतिक्रमण को हटवाया गया। यहां की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर की गई थी।
विज्ञापन

-------
बड़े बकाएदारों की संपत्ति होगी कुर्क
सहारनपुर। नगर निगम गृह कर की वसूली के लिए शिविर लगा रहा है। बुधवार को चौक फव्वारा, मानकमऊ, नूर बस्ती, बेरीबाग, दराकोटतला, ज्वालानगर, लेबर कॉलोनी, नवीन नगर, मल्हीपुर रोड पर वसूली शिविर लगाए गए। कर अधीक्षक विनय शर्मा ने बताया कि 31 दिसंबर तक एकमुश्त कर जमा कराने वालों को पांच फीसदी तथा ऑनलाइन जमा करने पर दस फीसदी तक की छूट दी जाएगी। टैक्स जमा नहीं करने वाले बड़े बकाएदारों की संपत्ति कुर्क करने या फिर सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed