फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Municipal Corporation goes all out, working to ensure a smooth journey for Shiva devotees.

Saharanpur News: नगर निगम ने झोंकी ताकत, शिव भक्तों की यात्रा सुगम बनाने में जुटा

Mon, 27 Jul 2026 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation goes all out, working to ensure a smooth journey for Shiva devotees.
हरिद्वार से गंगाजल लेकर सहारनपुर गुजरते पंजाब जाते ​शिव भक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। कांवड़ यात्रा शुरू होने में केवल एक दिन शेष है। शिवभक्तों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए नगर निगम ने ताकत झोंक दी है, क्योंकि शहरी क्षेत्र के 13 किलोमीटर लंबे कांवड़ मार्ग पर सबसे अधिक जिम्मेदारी नगर निगम पर ही है।
प्रत्येक वर्ष करीब 12 लाख शिवभक्त कांवड़ लेकर सहारनपुर से गुजरते हैं। देहरादून रोड से होकर घंटाघर को होते हुए अंबाला रोड को सबसे अधिक कांवड़िया गुजरते हैं। इस मार्ग पर नगर क्षेत्र में करीब 40 कांवड़ शिविर लगेंगे। इन शिविरों में पेयजल, स्नान के लिए पानी, सफाई व्यवस्था और मोबाइल शौचालयों की व्यवस्था की जा रही है। लोक निर्माण विभाग और नगर निगम अपने हिस्से की सड़कों की मरम्मत करा रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम पर भी कई कार्यों का जिम्मा है। शहरी क्षेत्र में कांवड़ मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था, बिजली के खंभों पर टेपिंग कराना, सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, स्नान के लिए पानी के टैंकरों की व्यवस्था, कांवड़ मार्ग से अतिक्रमण हटाना, बैरीकेडिंग करना आदि शामिल हैं। इसके अलावा चौराहों को विशेष प्रकार की लाइटों से सजाया जा रहा है। इसके लिए नगर निगम का निर्माण विभाग, जलकल अनुभाग, पथ प्रकाश अनुभाग, नगर स्वास्थ्य अनुभाग आदि लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

n 550 खंभों पर टेपिंग होगी, लगेंगी 800 फोकस लाइट : कांवड़ यात्रा के दौरान किसी यात्री को करंट न लगे। इसके लिए नगर निगम शहरी क्षेत्र में बिजली के करीब 550 खंभे चिह्नित किए हैं, जो कांवड़ मार्ग पर हैं। निगम इनपर आठ फीट तक प्लास्टिक टेपिंग करा रहा है, जिससे कांवड़ के दौरान बरसात में करंट न आए। जगह-जगह 800 फोकस लाइटें लगाई जा रहीं हैं। खंभों पर लगी लाइटों को भी दुरुस्त किया जा रहा है। बिजली जाने की स्थिति से निपटने के लिए जनरेटरों की व्यवस्था की जा रही है।

— छह सफाई निरीक्षक व 175 सफाई मित्र लगाए
शहरी क्षेत्र में कांवड़ मार्ग की सफाई के लिए नगर निगम ने छह सफाई निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई है, जो 24 घंटे निगरानी करेंगे। साथ ही 175 सफाई मित्र लगाए गए हैं, जो सफाई व्यवस्था बनाएंगे। इनके अलावा 18 मोबाइल शौचालय जगह-जगह खड़े किए जाएंगे। स्थायी सार्वजनिक शौचालयों को भी ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed